{"_id":"5efa2c2f8ebc3ea178172d52","slug":"communicable-disease-control-campaign-will-run-from-july-1-muzaffarnagar-news-mrt4888148124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान: डीएम
विज्ञापन
एक जुलाई से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 16 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि रोगों की रोकथाम के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाई करेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के मामलों की निगरागी, रोगियों के उपचार की व्यवस्था, रोगियों के नि:शुल्क परिवहन के लिए रोगी वाहन सेवा की व्यवस्था करें। शुद्ध पेयजल के प्रयोग तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान संचालित किए जाए। पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग ग्राम स्तर पर सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से जल निकासी के लिए, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था आदि की जाए। पशुपालन विभाग सभी प्रकार के पशु बाड़ों की स्वच्छता, कचरा निस्तारण तथा मच्छररोधी जाली के प्रयोग के लिए पशु पालकों को जागरूक करें। जनपद में दिमागी बुखार, कोविड-19 एवं अन्य संक्रामक रोगों के संबंध में व्यापक जन जागरूकता के लिए 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि दस्तक का अर्थ है दरवाजा खटखटाना। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपडा, सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल सहित विभिन्न वभागों के अधिकारी मौजूद रहे।