फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Commercialist's team raided three factories

तीन फैक्ट्रियों पर वाणिज्यकर की टीम का छापा

Fri, 29 Nov 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Commercialist's team raided three factories
वाणिज्यकर की टीम का तीन कारखानों पर छापा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वाणिज्यकर विभाग की टीम ने तीन कारखानों पर छापे मारे। इस दौरान बड़े स्तर पर कर चोरी पकड़ी गई है। डिप्टी कमिश्नर एसआईबी एलएस शरण के नेतृत्व में चली कार्रवाई में सात लाख की पेनाल्टी मौके पर जमा कराई गई। तीनों कारखानों में कर अपवंचन की जांच का काम जारी है।

एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर एलएस शरण, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-टू सहारनपुर और ज्वाइंट कमिश्नर शरद शुक्ला ने कर चोरी को लेकर तीन कारखानों पर छापा मारे। तीनों ही फैक्टरी रुड़की रोड पर है। इनमें हरविंद्रा ट्रेडर्स, सालह इंडस्ट्रीज एवं न्यू फ्रंटियर इंजीनियर्स शामिल है। जीएसटी की टीम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पृथम दृष्टया जांच में बड़े स्तर पर कर चोरी होना सामने आया है। डिप्टी कमिश्नर एसआईबी एलएस शरन ने बताया कि तीनों फैक्टरियों से मौके पर ही सात लाख की पेनाल्टी वसूली गई है। इनमें सालह इंडस्ट्रीज से तीन लाख हरविंद्रा ट्रेडर्स से दो और फ्रंटियर इंजीनियर्स से दो लाख की पैनल्टी जमा कराई गई है। तीनों की विस्तृत जांच शुरू हो गई है। पूरी जांच के बाद बाकी पैसे की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed