फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Come and donate blood for the needy today.

Muzaffarnagar News: जरूरतमंदों के लिए आइए...आज करें रक्तदान

Fri, 14 Jun 2024 04:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Come and donate blood for the needy today.
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज विश्व रक्तदाता दिवस पर परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के रक्तकोष प्रभारी डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि रक्तदान से किसी तरह का नुकसान नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, मेरा वजूद फाउंडेशन और रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन (सेंचुरियन क्लब) के सहयोग से आयोजित होने वाले शिविर का उद्घाटन डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी करेंगे। एसएसपी अभिषेक सिंह रक्तदाताओं को प्रमाणपत्रों का वितरण करेंगे। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को रक्तदान के फायदे और बेहतर स्वास्थ्य के विषय में जागरूक करेगी। रक्तदान से किसी तरह का नुकसान नहीं है। रक्त की जांच से शरीर में बीमारियों का पता चलता है। समय रहते उपचार होता है।
विज्ञापन

-----------------------
जानिए, रक्तदान के फायदे

- रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है।
- रक्त का कोई विकल्प और कहीं उत्पादन नहीं होता।

- शरीर के वजन का सात प्रतिशत हिस्सा खून होता है।
- ब्लड डोनेशन से हार्टअटैक की संभावना घट जाती है।
- ब्लड डोनेशन से शरीर के विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।
--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान के लिए यहां करें संपर्क
रक्तदान करने या शिविर को लेकर किसी अन्य जानकारी के लिए अमर उजाला के मोबाइल नंबर 8954893110 पर संपर्क कर सकते हैं।

------------------------------------------------------


इनसेट

मखियाली और पुरकाजी में रक्तदान शिविर
अलकनंदा चैरिटेबल ब्लड सेंटर के प्रभारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि मखियाली स्थित सीएचसी पर भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदाता सुबह 10 बजे से रक्तदान कर सकते हैं। पुरकाजी में समाजसेवी टीम की ओर से रक्तदान शिविर लगेगा। यहां रुड़की की टीम रक्त संग्रहण करेगी।
---------------------------
रक्तदान से दूरी होती हैं बीमारियां
रक्तदान करने वाले व्यक्ति का हीमोग्लोबिन और कोलस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। इतना ही नहीं हार्ट अटैक की संभावना भी कम हो जाती है। हीमोग्लोबिन और कोलस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ही हार्ट अटैक की समस्या होती है। ब्लड बैंक के सीनियर लैब टेक्नीशियन शौराज सिंह ने बताया कि रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करते समय कई तरह की बातों का ध्यान रखना चाहिए। निरोगी व्यक्ति को ही रक्तदान करना चाहिए।
----------------

रक्तदाताओं के होते हैं विभिन्न टेस्ट

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में जो व्यक्ति रक्तदान करता है, उनकी विभिन्न जांच भी की जाती है। इसके बाद ही रक्त को स्टोर किया जाता है। रक्तदान करने के बाद रक्तदाता का एचआईवी, हीमोग्लोबिन, एचसीवी, एचबीएसएजी, सिफलिस और मलेरिया की जांच की जाती है। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें सूचना भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed