फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Coldest day, maximum temperature reached 9.3 degrees

Muzaffarnagar News: सबसे ठंडा दिन, अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री तक गिरा

Thu, 05 Jan 2023 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Coldest day, maximum temperature reached 9.3 degrees
सुबह फैले कोहरे में गंतव्य का जाते राहगीर व सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, ठंड से ठिठुरे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मौसम में ठंडक बरकरार है। दिन का अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री लुढक़ जाने के कारण बृहस्पतिवार अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरकर 9.3 डिग्री तक लुढ़क गया। ठंड से दिनभर लोग ठिठुरते रहे।
सर्दी का प्रकोप जारी है। शीतलहर के कारण ठंडक बनी हुई है। करीब छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिन में हवा चली। इससे पहले बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। यह अब तक के सीजन की तीसरी सबसे ठंडी रात थी। इससे पहले भी दो बार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के नीच गिरा है। बुधवार को दिन का तापमान 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि बृहस्पतिवार को 9.3 रिकॉर्ड किया गया। ठंड का असर सड़कों पर भी नजर आया। वाहनों की संख्या कम रही। दुपहिया वाहनों की संख्या सड़क पर लगातार प्रभावित रही।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक दिनभर जले अलाव
सर्दी अधिक होने के कारण दिनभर लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शहर से लेकर देहात तक दिनभर अलाव जलते रहे। सड़कों के अलावा चौराहों और गली मोहल्लों में भी अलाव नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म कपड़ों की खरीदारी भी हुई
सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की। गर्म कपड़ों के बाजारों में बृहस्पतिवार को खूब भीड़ देखने को मिली।
घर से बाहर निकलने से बचें बुजुर्ग और बच्चे
फोटो
सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि बुजुर्ग व बच्चे सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचें और बीमार लोग अपने रक्तचाप की जांच सुबह के समय जरूर कराएं, डॉक्टर के संपर्क में रहें तथा समय रहते रक्तचाप नियंत्रित करने के लिए दवा लेते रहें। सर्दियों के मौसम में अस्पताल में सर्दी और खांसी से परेशान मरीजों की संख्या अधिक हो जाती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप स्वयं को सर्दी के मौसम में पूरे समय स्वस्थ एवं सुरक्षित रखें। ऐसा करके सामान्य रूप से होने वाली बीमारियों को अपने परिवार से दूर रख सकते हैं। बच्चों में निमोनिया की शिकायत हो जाती है नाजुक शरीर होने के कारण सर्दी में बच्चे की खास देखभाल जरूरी है। बुजुर्गों को जोड़ों के दर्द की समस्या हो जाती है।
यह बढ़ सकती है समस्या
सीएमओ ने बताया कि सर्दियों में जोड़ों का दर्द, घुटने का दर्द, शरीर के अन्य हिस्सों के हड्डियों में दर्द की समस्याएं हो जाती है। सर्दी शुरू होते ही आर्थराइटिस के पुराने मरीजों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इसके कई कारण होते हैं कड़ाके की ठंड में तापमान के कम होने पर खून की धमनियां संकुचित हो जाती है और रक्त का प्रवाह सामान्य ढंग से नहीं हो पाता जिससे शरीर में हर जगह रक्त और ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंचती है और इसी कारण शरीर की तंत्रिकाओं में तनाव पैदा हो जाता है, जिससे जोड़ों में अकड़न के साथ दर्द की समस्या होने लगती है।

गर्म कपड़े पहनें और गर्म ही पानी पिएं
शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े पहनें। स्वच्छता का ध्यान रखें। नियमित रूप से त्वचा में नमी बनाये रखें। ठंडा पानी पीने से बचें। तेज गर्म पानी के स्नान से बचें। पौष्टिक भोजन करें।

बच्चें को ऊनी कपडों में लपेटकर ठंड व कोहरे से बचाव करता युवक।

बच्चें को ऊनी कपडों में लपेटकर ठंड व कोहरे से बचाव करता युवक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर में कडाके की सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपडों में जाते युवक ।

नगर में कडाके की सर्दी से बचाव के लिए ऊनी कपडों में जाते युवक ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर में सुबह कोहरे व कडाके की सर्दी में गंतव्य को जाती राहगीर।।

नगर में सुबह कोहरे व कडाके की सर्दी में गंतव्य को जाती राहगीर।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed