{"_id":"5a0881a24f1c1bd8538bc9ed","slug":"cold-with-fog-mercury-hit-88-degrees-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के साथ ठंड बढ़ी, पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के साथ ठंड बढ़ी, पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। रविवार का दिन अब तक का इस मौसम सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान यहां 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते छह दिनों से लगातार पड़ रहे कोहरे का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। कोहरे ने ट्रेन और यातायात की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिए हैं। तमाम ट्रेन लेट चल रही है। रात और सुबह के समय सड़कों पर यातायात रेंग रहा है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आवागमन भी सुबह नौ बजे के बाद ही प्रारंभ हो पाया। कोहरे के साथ मौसम भी काफी ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान यहां 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को लोग गरम कपड़े निकालने पड़े। दिन में सूरज निकलने से हालाकि लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। इस मौसम का यह पहला दिन है, जब न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे गया। ठंड के बढ़ने से सुबह और शाम के व्यापार पर भी असर पड़ा है। सुबह को दुकानें देर से खुली और रात में जल्द बंद हो गई। बाजार में चहल-पहल की भी यही स्थिति रही।
कोहरा हो या धुंध, नहीं रुकेगा रोडवेज का सफर
मुजफ्फरनगर। कोहरा हो या धुंध, रोडवेज का सफर बदस्तूर जारी रहेगा। कोहरे के कारण आने वाली समस्या से निपटने के डिपो में इंतजाम किए गए हैं। बसों में फॉग लाइट के स्थान पर ऑल वैदर बल्व लगाए गए हैं। यह बल्ब तीनों मौसम में कार्य करेगा, जिससे रात्रि में बसों की लाइट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
डिपो के बेेड़े में 211 बसें शामिल हैं, जिनमें 68 अनुबंधित है। सर्दी के मौसम में रोडवेज के सफर पर प्रभाव पड़ता है। यात्रियों की संख्या घटती है। इससे डिपो की आय प्रभावित होती है। हालांकि संसाधनों को लेकर डिपो ने पूरे इंतजाम किए हैं। कोहरे और धुंध के कारण बसों के संचालन में दिक्कतें होती है। इससे बचने के लिए निगम ने सभी बसों में फॉग लाइट के स्थान पर ऑल वैदर बल्व लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। यह ऑल वैदर बसों की मुख्य हेडलाइट में फिट किए गए हैं। इन बल्बों पर मौसम का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सर्दी, गर्मी और बरसात में यह ऑटोमैटिक काम करेंगे। इसके अलावा भी एआरएम ने खिड़कियां, सीटों की मरम्मत के निर्देश दिए हैं। वर्कशॉप में खड़ी होने वाली प्रत्येक बस की बारीकि से जांच होगी। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि बसों में कोहरे की मौसम को देखते हुए विशेष रुप से इंतजाम किए गए हैं। बसों की हेडलाइट में ऑल वैदर बल्व लगाए गए हैं। इससे चालक को बस चलाने में कोई परेशानी होगी। अन्य व्यवस्था को भी दुुरुस्त कराया जा रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में नहीं जाएंगी पुरानी बस
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बसों की उम्र पूर्ण होने की अवधि 10 से 11 साल है। पुरानी बस होने में भी किलोमीटर की संख्या मापी जाती है। उसके आधार पर ही बस को अनफिट माना जाता है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़े प्रदूषण को लेकर डिपो अधिकारी भी सतर्क है। दिल्ली-एनसीआर रुट पर पुरानी बसों के संचालन को रोक दिया गया है। पुरानी बसों को लोकल रुट पर चलाया जा रहा है। जबकि नई बसों को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, आनंद विहार आदि मार्ग पर चलाया जा रहा है।
सर्दी से बचने के खुद करें उपाय
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने साफ कर दिया है कि सर्दी की मौसम शुरू हो गई है। ऐसे में मार्ग पर बसों को लेकर चलने वाले चालक-परिचालक गर्म वर्दी पर आने वाले खर्च को खुद वहन करेंगे। डिपो के स्तर से कोई वर्दी या रकम नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन