फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cold rise due to falling temperature

शीतलहर से ठिठुरन, धूप भी बेअसर रही

Wed, 13 Jan 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cold rise due to falling temperature
शीतलहर व ठुठरन भरी ठंड में ऊनी कपडों में गंतव्य को जाते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पारा लुढ़कने से सर्दी बढ़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और चल रही शीतलहर से ठंड फिर बढ़ने लगी है। आसमान में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान भी कम हो रहा है, जिससे दिन में धूप निकलने पर भी ठिठुरन नहीं जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.7 और न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड बढ़ने से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। इसका असर बाजारों और रोडवेज बसों में भी दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम को शहर में भी आवाजाही कम हो रही है।

जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गत सप्ताह बरसात के बाद तेज धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ गया था, जिससे ठंड का प्रकोप कम हो गया था। अब बीते चार दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। रात में कोहरा भी पड़ रहा है। सुबह भी बादल छाए रहने से सर्दी लगातार बढ़ रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 12 डिग्री कम होने के कारण ठंड कम नहीं हो रही है। बादल छाए रहने और बर्फीली हवा के चलने से न्यूनतम तापमान भी कम हो रहा है।

ठंड से बचाव के लिए ऊनी कंबल में जाते स्कूटी सवार।

ठंड से बचाव के लिए ऊनी कंबल में जाते स्कूटी सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed