फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cold night forced to live under open sky

घरों पर छत नहीं पड़ी, पन्नी डालकर सर्दी से बचाव कर रहे परिवार

Sat, 21 Nov 2020 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cold night forced to live under open sky
शाहपुर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए प्लाट व छप्पर में परिवार के - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सर्द रात खुले आसमान में काटने को विवश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवास उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। पीएम आवास योजना में पात्रों को मकान बनवाने के लिए किस्त पूरी नहीं मिलने से उनके आवास अभी अधूरे हैं। किसी की नींव ही भरी है, तो किसी की छत नहीं डल सकी। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में कुछ परिवार ठंड के मौसम में बिना छत के पॉलिथीन डाल कर रहने को मजबूर हैं।
पुरकाजी के मोहल्ला झोझगान निवासी फाना की पत्नी नाजमा ने बताया कि एक वर्ष पूर्व 50 हजार रुपये की एक किस्त आई थी। मकान की नींव भर ली थी। उसके बाद कोई किस्त नहीं आई। नतीजतन उसका मकान अधूरा पड़ा हुआ है। लकड़ी की बल्लियां लगाकर उस पर पन्नी डालकर गुजारा करना पड़ रहा है। रात में भी खुले आसमान के नीचे ही सोना पड़ता है। इसी मोहल्ले के महबूब का भी यही हाल है। उसे लॉकडाउन से पहले एक किस्त मिली। उसने ईंट खरीद ली थी। उसके बाद कोई किस्त नहीं मिली। वह परिवार समेत छप्पर डाल उस पर पन्नी डालकर रह रहा है। कसबे के ही नगमा, नसीमा, मतिना, निर्मला, फरजाना, जरीना आदि को भी दूसरी किस्त नहीं मिली। ये सभी किराये के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

खतौली के सद्दीकनगर निवासी शाहजहां और नसरीन के मकान भी अधूरे हैं। पीड़ित पात्रों ने बताया कि मकान बनाने के लिए बस एक ही किस्त आई, जिससे मकान की नींव भरवाई थी, बाकी कोई किस्त नहीं आने से मकान अधूरा पड़ा है। अधिकारियों के चक्कर काट कर थक गए, कोई सही जवाब नहीं देता है। मजदूरी करने वाले दोनों परिवार किराये के मकान में रहते हैं। शाहपुर के आवेज, नाजमा, अख्तरी, पीयूष के मकान भी अधूरे है। उन्हें अभी तक एक ही किस्त मिली है। दूसरी किस्त नहीं आई है। जिसका उन्हें इंतजार है, ताकि वो मकान बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में 14178 पात्रों का हुआ चयन
मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में इस योजना का संचालन निकायों के जरिये डूडा कर रहा है। इस योजना में जनपद की सभी दस निकायों में अब तक 14178 लोगों का चयन हुआ है। केवल 6126 परिवार ही ऐसे हैं. जिन्हें तीनों किस्त का समस्त पैसा मिल चुका है। बाकी सभी की किस्त अधर में लटकी है। पहली किस्त केवल 11 406 लोगों की आई है।1982 परिवार पैसा आने का इंतजार कर रहे हैं। 10225 लोगों को दूसरी किस्त मिल चुकी है। 635 परिवार दूसरी किस्त के इंतजार में हैं। तीसरी 6126 लोगों को जारी हो चुकी है। आठ माह से 2689 परिवार तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
पीएम आवास में जारी हुआ 164 करोड़
मुजफ्फरनगर। पीएम आवास योजना में जिले में अब तक 164 करोड़ रुपये जारी हो चुका है। एक आवास के लिए ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। जो तीन किस्तों में लाभार्थी के खाते में भेजे जाते हैं।

2022 तक हो सकते हैं आवेदन
मुजफ्फरनगर। पीओ डूडा संदीप कुमार का कहना हैँ कि पीएम आवास योजना में 2022 तक आवेदन होंगे। जो पात्र हैं उन्हें पैसा जारी किया जा रहा है। बीते आठ माह में केवल 500 लोगों की दूसरी किस्त आई है। जल्द ही बाकी पैसा लाभार्थियों के खातों में जाने की संभावना है। जिला स्तर से डिमांड जा चुकी है।
निकाय - चयनित परिवार
मुजफ्फरनगर - 2746
भोकरहेड़ी - 1635
बुढाना - 1426
चरथावल - 1157
जानसठ - 1035
खतौली - 1202
मीरापुर - 1217
पुरकाजी - 1196
शाहपुर - 1139
सिसौली - 1423

खतौली के सद्दीकनगर में किस्त नहीं आने पर अधूरा पड़ा शाहजहां का मकान।

खतौली के सद्दीकनगर में किस्त नहीं आने पर अधूरा पड़ा शाहजहां का मकान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed