फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cold deserted roads

कोहरे और ठंड से सड़कें सुनसान, दिन भर रहा कोहरा

Fri, 30 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Cold deserted roads
मुजफ्फरनगर में कोहरे के बीच गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
मौसम ने बृहस्पतिवार को सभी को कंपकंपा दिया। दिनभर छाए रहे कोहरे का असर आम जनजीवन पर पूरी तरह पड़ा। शीतलहर के चलते दिन भर बाजारों में ग्राहक दिखाई नहीं दिए। सुबह और शाम के समय तो सन्नाटे की स्थिति रही। ठंड के चलते सड़कों पर दोपहिया वाहन तो इक्का-दुक्का ही नजर आए।      
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिन भर कोहरा छाया रहा। शहर में जहां कोहरा कम था, शहर के बाहर सड़कों पर दिन भी अंधेरे जैसी स्थिति थी। सड़कों पर दिन में 12 बजे तक तो वाहन दिखाई ही नहीं दिए। न्यूनतम तापमान जहां सात डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान भी मात्र 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शीत लहर के कारण ठंड का असर अधिक दिखाई दिया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का यहां असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


शीत लहर के चलते लोग देर तक अपने बिस्तरों में लेटे रहे। कोहरे के कारण सुबह के सद बजे भी ऐसा लग रहा था, जैसे अभी सात ही बजे हों। दिन में दोपहर तक बाजारों में सन्नाटे की स्थिति थी। शाम ढलते ही ठंड का असर अधिक दिखाई दिया। ठंडी हवाओं ने जन जीवन को पूरी तरह प्रभावित किए रखा। ठंड के कारण ई रिक्शा भी कम ही चली। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed