{"_id":"682cd9221f114a406d0d42dc","slug":"co-jansath-will-investigate-the-case-of-dragging-the-farmer-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-146079-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सीओ जानसठ करेंगे किसान को घसीटते ले जाने के मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सीओ जानसठ करेंगे किसान को घसीटते ले जाने के मामले की जांच
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ के गांव मंतोडी में किसान को घसीटते हुए ले जाने के मामले में एसएसपी ने सीओ जानसठ को जांच सौंपी है। किसान की बेटी ने सिपाहियों पर रिश्वत में दस हजार रुपये मांंगने का आरोप लगाया है।
जानसठ के गांव मंतोड़ी निवासी किसान महाराज सिंह की बेटी अनु ने एसएसपी से मुलाकात की। आरोप लगाया कि रविवार को जानसठ थाने में तैनात सिपाही उनके पिता के गैर जमानती वारंट लेकर उनके घर आए थे, उन्हें वारंट दिखाने के लिए कहा गया तो उन्होंने उनके साथ अभद्रता की। दस हजार रुपये रिश्वत भी मांग की। पैसे न देने पर सिपाही पिटाई कर उनके पिता को घसीट कर ले जाने लगे। इससे उनके पिता अर्ध नग्न हो गए थे। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में सीओ जानसठ को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।-संवाद