फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM Yogi will come to Sardhana to help Thakurs

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - ठाकुरों को साधने के लिए सरधना आएंगे सीएम योगी

Tue, 02 Apr 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 02 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come to Sardhana to help Thakurs
- नानौता में होने जा रहे क्षत्रिय महाकुंभ के बाद यह रैली कराई जाएगी
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राजपूत समाज की खेड़ा चौबीसी और बुढ़ाना क्षेत्र को साधने के लिए भाजपा सरधना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली कराने की तैयारी में जुट गई है। सहारनपुर के नानौता में सात अप्रैल को होने जा रहे क्षत्रिय महाकुंभ के बाद यह रैली कराई जाएगी।
मुजफ्फरनगर, कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के राजपूत समाज के लोगों के बीच अलग-अलग मुद्दों पर रोष पनप रहा है। पश्चिम के विभिन्न गांवों में समाज के लोग जगह-जगह बैठक कर रहे हैं। किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में समाज के लोग सात अप्रैल को नानौता में पंचायत करने जा रहे हैं। इस पंचायत में समाज यह तय करेगा कि लोकसभा चुनाव में उनका क्या रुख रहेगा। यही वजह है कि इस पंचायत को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

विभिन्न राजनीतिक दलों समेत भाजपा की निगाह भी इस पंचायत पर टिकी हुई है। यही वजह है कि भाजपा ने सरधना की ठाकुर चौबीसी, बुढ़ाना और चरथावल क्षेत्र के राजपूत समाज को साधने के लिए सरधना में सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली कराने की तैयारी कर ली है। तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि सात अप्रैल के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरधना में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed