फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM Yogi says Double engine government is Mahakal for corrupt, Shuktirtha Vikas Parishad will be formed soon

CM Yogi Visit: योगी बोले-डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचारियों के लिए महाकाल, जल्द गठित होगा शुकतीर्थ विकास परिषद

Sat, 22 Jul 2023 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Jul 2023 05:44 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर दौरे पर रहे। यहां उन्होंने शुकतीर्थ में आरती की तो जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचारियों के लिए महाकाल है। कहा कि 2014 से पहले की सरकारों ने विकास पर ध्यान नहीं दिया। जल्द ही शुकतीर्थ विकास परिषद गठित किया जाएगा।

विज्ञापन
CM Yogi says Double engine government is Mahakal for corrupt, Shuktirtha Vikas Parishad will be formed soon
CM Yogi Adityanath - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन अंतिम चरण में है। परिषद तीर्थ क्षेत्र के विकास का आधार बनेगा। डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचारियों के लिए संदेश है, जो गरीबों के हक पर डकैती डालते थे, बहन-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाते का काम करते थे, उन लोगों के लिए सरकार महाकाल है। 

विज्ञापन


शुकतीर्थ में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सूबे की अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार है। नौजवानों, किसानों, बेटियों ने इस क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिए योगदान दिया है।  2014 से पहले की सरकारों ने विकास पर ध्यान नहीं दिया। तब सरकारों के पास  आस्था को सम्मान देने की फुर्सत नहीं थी।  
विज्ञापन


पश्चिम उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा पर ग्रहण लगने लग गया था, लेकिन 2014 के बाद भाजपा सरकार बनते ही  बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाला अब धरती पर नहीं, रसातल में जाएगा। ऐसे लोगों के लिए धरती पर जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों और व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी है। पलायन कराने वाले स्वयं पलायन कर गए।  किसानों को सरकारी ट्यूबवैलों से मिलने वाला पानी फ्री मिलेगा, जल्द इसके लिए व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed