फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM Yogi gave assurance: Shuktirtha will be connected to Ganga Expressway

CM योगी ने दिया भरोसा: गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा शुकतीर्थ, विधानसभा में मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की उठी मांग

Tue, 04 Mar 2025 08:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 04 Mar 2025 08:54 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर का तीर्थ स्थल शुकतीर्थ गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इसका भरोसा दिया है। आज विधानसभा में बोलते हुए सीएम ने तीर्थ का जिक्र किया। वहीं मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर करने की मांग भी विधानसभा में उठाई गई।

विज्ञापन
CM Yogi gave assurance: Shuktirtha will be connected to Ganga Expressway
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ के गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विदुर कुटी के साथ शुकतीर्थ भी एक्सप्रेसवे से जुड़े। 

विज्ञापन


कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों को रखा। इनमें गंगा एक्सप्रेसवे का प्रकरण भी छाया रहा।
विज्ञापन


निर्वाल ने बताया कि विधानसभा में सीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका प्रयास रहेगा कि एक्सप्रेसवे विदुर कुटी और शुकतीर्थ से जुड़े। यह जनता की मांग है और जनभावना है। पार्टी के नेताओं ने भी क्षेत्र के लोगों की भावनाओं की जानकारी दी है। अभी तक एक्सप्रेसवे गंगा नदी के बराबर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहारगढ़ में गंगा पर पुल बनाकर बिजनौर से जोड़ें
जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि  मुख्यमंत्री से विधानसभा के कक्ष में मुलाकात हुई। कांवड़ मेले एवं शुकतीर्थ में आयोजित होने वाले कार्तिक स्नान मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग रखी।  

शुकतीर्थ में कार्तिक स्नान मेले के लिए  जमीन उपलब्ध कराने, पानीपत-खटीमा मार्ग को विकसित करते हुए बिहारगढ़ में गंगा पर पुल बनाकर बिजनौर के रावली से जोड़ने , शुकतीर्थ में गंगा के पुल का निर्माण करने और गंगा एक्सप्रेसवे को शुकतीर्थ से जोड़ने की मांग रखी गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देशबंधु तोमर भी मौजूद रहे।

CM Yogi gave assurance: Shuktirtha will be connected to Ganga Expressway
मोहित बेनिवाल - फोटो : अमर उजाला

जल शक्ति मंत्री से रखी गई यह मांग
जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. निर्वाल ने बताया कि  जल शक्ति मंत्री  स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर  मुझेड़ा और रहकड़ा में रजबहे की पटरी को पक्की कराने, महमूदपुर माजरा के सामने गंग नहर पर लोहे के क्रॉसिंग पुल का निर्माण कराने की मांग रखी गई।
 
मुजफ्फरनगर नहीं, अब नाम रखा जाए लक्ष्मीनगर
मुजफ्फरनगर। विधान परिषद में एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर रखा जाना चाहिए। बजट सत्र की कार्यवाही में भाग लेते हुए कहा कि  यह केवल नाम बदलने का मामला नहीं, बल्कि सभ्यता और संस्कृति से जुड़ा मामला है। महाभारत काल से जुड़े जिले में शुकतीर्थ जैसा पवित्र स्थान भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed