फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM Yogi asked ministers to prepare a strategy for victory in Meerapur

'तैयार करो मीरापुर फतेह की रणनीति': मंत्रियों से बोले सीएम, सीट के रालोद के हिस्से में जाने की संभावना बढ़ी

Wed, 17 Jul 2024 08:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 08:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों से कहा कि मीरापुर फतेह की रणनीति की तैयार करो। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और केपी मलिक शामिल रहे।

विज्ञापन
CM Yogi asked ministers to prepare a strategy for victory in Meerapur
सीएम योगी ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए एनडीए ने तैयारियां तेज कर दी है। मीरापुर सीट के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और केपी मलिक को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों से कहा कि मीरापुर में जीत के लिए रणनीति तैयार करें। उधर, सीट के रालोद के हिस्से में जाने की संभावना भी बढ़ गई है। साल 2022 में सीट पर रालोद के चंदन चौहान ही जीते थे। 
विज्ञापन


बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने उपचुनाव वाली सीटों के प्रभारी मंत्रियों की बैठक ली। मीरापुर सीट के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार के साथ सोमेंद्र तोमर और केपी मलिक भी शामिल हुए। पिछले चुनावों के नतीजे और वर्तमान के समीकरण पर चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव के दौरान की स्थितियों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि सभी वर्गेां में पहुंचकर सरकार की नीति और कार्येां के विषय में बताएं। संगठन को मजबूत करें। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें। मंंत्री अनिल कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति और अति पिछड़ा वर्ग के बीच विपक्ष की ओर से फैलाए गए भ्रम को दूर करने के लिए एनडीए कार्य करेगा। जल्द ही भाजपा-रालोद के प्रमुख पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। इसमें मीरापुर उपचुनाव के मुख्य मुद्दों और रणनीति पर मंथन किया जाएगा। एनडीए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा और जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मीरापुर में हो रहे उपचुनाव
मीरापुर विधानसभा से विधायक चंदन चौहान रालोद के टिकट पर बिजनौर लोकसभा से सांसद चुने गए हैं। सांसद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते मीरापुर सीट खाली हो गई। प्रदेश की कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होना हैं, जिनमें मीरापुर भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed