फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CM Akhilesh will be 19 Muzaffarnagar

सीएम अखिलेश 19 को आएंगे मुजफ्फरनगर 

Thu, 07 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
CM Akhilesh will be 19 Muzaffarnagar
सीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सीएम अखिलेश यादव 19 जुलाई को मुजफ्फरनगर आएंगे। वे नसीरपुर फार्म में पूर्व सांसद संजय चौहान की स्मारक का शिलान्यास करेंगे और पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू नारायण की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सीएम के आने की खबर से प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम डीके सिंह और एसएसपी दीपक कुमार ने नसीरपुर फार्म पर पहुंचकर कार्यक्रम का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम आयोजक युवा सपा नेता चंदन सिंह चौहान से बातचीत कर कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। यहां 19 जुलाई को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन का कार्यक्रम तय हुआ है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे चन्दन चौहान के दादा स्व. बाबू नारायण सिंह की 29वीं पुण्यतिथि पर नसीरपुर फार्म हाउस पर श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही वे स्व. संजय सिंह चौहान के स्मारक का शिलान्यास भी करेंगे। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहां व्यवस्था बनाने के लिए आयोजक को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नसीरपुर रोड को भी दुरुस्त करने के लिए काम लगा दिया गया। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर अनावश्यक पेड़ों की कटाई कराने और सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत पोल तथा हाईटेंशन लाइन को भी कार्यक्रम स्थल से अलग हटाने को लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।


इस दौरान एडीएम प्रशासन मनोज कुमार चौहान, एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्र, वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुफ्ती जुल्फिकार, महानगराध्यक्ष राशिद सिद्दीकी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed