फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clouds covered the sky throughout the day, cold wave prevailed

दिन भर आकाश में छाए रहे बादल, चली शीत लहर

Fri, 07 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Clouds covered the sky throughout the day, cold wave prevailed
दिन भर आकाश में छाए रहे बादल, चली शीत लहर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आकाश में सुबह से ही बादल छाए रहे। दिनभर यही स्थिति रहने से सूरज नहीं निकला। सुबह के समय छाए घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। शीतलहर से सर्दी बढ़ गई है।

दो दिन से मौसम यहां खराब बना हुआ है। पहले दिन बारिश होने से न्यूनतम तापमान बढ़ गया है, जो 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान यहां 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर आकाश में बादल रहने से आद्रता 98 प्रतिशत पर रही। शाम के समय काली घटा छाने से बारिश की स्थिति रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। दिन भर शीत लहर चलती रही, जिससे आम आदमी ने दिन में भी सर्दी महसूस की। पहले दिन हुई बारिश से उन गलियों की स्थिति खराब है, जिनमें निर्माण का कार्य चल रहा है। आम आदमी का जाट कालोनी, केशवपुरी आदि मोहल्लों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed