{"_id":"61ccad8015b138033130621c","slug":"clothes-inflation-will-kill-on-the-new-year-muzaffarnagar-news-mrt571285533","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर मार डालेगी कपड़े की महंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर मार डालेगी कपड़े की महंगाई
विज्ञापन
पंजाबी मार्केट में कपड़े खरीदते ग्राहक
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर मार डालेगी कपड़े की महंगाई
मुजफ्फरनगर। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के नियमों में नए साल पर होने जा रहे बदलाव से कपड़ा बाजार में बेचैनी है। दुकानदारों का कहना है कि आमजन प्रभावित होगा, तो इसका खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ेगा।
कपड़ा उत्पादों पर पांच के बजाए एक जनवरी से 12 फीसदी जीएसटी लगेगा। जाहिर है कि जो पेंट का कपड़ा वर्तमान में 500 रुपये का है, वह अतिरिक्त सात प्रतिशत जीएसटी के कारण 535 रुपये का हो जाएगा। व्यापारी कहते हैं कि कोरोना संक्रमण की दो लहर आ चुकी है और ओमिक्रॉन का खतरा है। ऐसे में जीएसटी की दरों में बदलाव से आमजन बाजार से और दूर हो जाएगा।
केस-एक
जीएसटी से दूर रखा जाना चाहिए कपड़ा
पंजाबी मार्केट में कपड़ा व्यापारी अजय कुमार की दुकान पर पेंट का कपड़ा खरीदने पहुंचे अश्वनी ने कहा कि जीएसटी में बदलाव नहीं होना चाहिए था। इससे आमजन को नुकसान होगा। व्यापारी अजय कुमार ने बताया कि एक हजार रुपये के कपड़े पर 70 रुपये अतिरिक्त का भुगतान ग्राहक को करना पड़ेगा।
विज्ञापन
केस-दो
बदलाव से बाजार में घट जाएंगे ग्राहक
एसडी मार्केट में व्यापारी योगेश कुमार की दुकान पर पहुंचे ग्राहक मनोज ने दो हजार रुपये की खरीदारी की। जीएसटी का जिक्र होने पर योगेश कुमार ने कहा कि दो दिन बाद ही ग्राहक को 140 रुपये अतिरिक्त का भुगतान करना पड़ेगा। इस बदलाव से बाजार में ग्राहकों की संख्या कम होगी।
आज दो घंटे बंद रहेंगी दुकानें
मुजफ्फरनगर। जीएसटी की दरों में बदलाव के विरोध में शहर व्यापारी बृहस्पतिवार को दो घंटे के लिए दुकानें बंद करेंगे। कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल नामदेव ने कहा कि सरकार की इस नीति का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। बुधवार को एसडी मार्केट में व्यापारियों की बैठक हुई। तय किया गया कि सुबह 10 से 12 बजे तक व्यापारी दुकानें बंद रखेंगे। व्यापारी 11 बजे एसडी मार्केट में एकत्र होंगे और अधिकारियों को मांगपत्र सौंपेंगे। अध्यक्ष अनिल नामदेव ने कहा कि दो घंटे की बंदी का एलान किया गया है, जरूरत पड़ने पर दूसरा फैसला किया जाएगा। मौके पर अशोक छाबड़ा, अजय सिंघल, राकेश कंसल, अजय मदान, योगेश सिंघल, रविंद्र जैन, अनिल छाबड़ा, घनश्याम पालीवाल, ओमप्रकाश छाबड़ा, अनिल छाबड़ा, सोमनाथ और ओमप्रकाश बजाज मौजूद रहें।
आज दो घंटे के लिए ये बाजार बंद
सदर बाजार, एसडी मार्केट, मोल्लाहेड़ी मार्केट, लाल सिंह मार्केट, पंजाबी मार्केट, नेहरू मार्केट, किताबों वाली मार्केट बंद रहेंगी।
जीएसटी की दरों का विरोध करेंगे ईंट : भट्टा मालिक
ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि जीएसटी की दरों में किए गए बदलाव के विरोध में बृहस्पतिवार को डीएम को मांगपत्र सौंपा जाएगा। ईंटों पर जीएसटी पांच प्रतिशत ही रखने की मांग की जाएगी।

एसडी मार्केट में कपड़े खरीदते ग्राहक- फोटो : MUZAFFARNAGAR

एसडी मार्केट में रखा स्टेच्यू- फोटो : MUZAFFARNAGAR