फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Closed cuts on Kanwar route opened, route diversion of vehicles ended

Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग पर बंद कट खुले, वाहनों का रूट डायवर्जन समाप्त

Thu, 24 Jul 2025 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Closed cuts on Kanwar route opened, route diversion of vehicles ended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के साथ ही नगर के बंद किए गए कट भी खोल दिए गए। इससे आमजन को कई दिन बाद आने जाने में आसानी हुई। वाहनों का रूट डायवर्जन भी आधी रात से समाप्त हो गया है।
जिले में कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हो गई थी। कांवड़ यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर नगर में कट बंद करा दिए थे। नगर में मदीना चौक से सुजडू चौक तक लगभग तीन दर्जन कट बल्लियां लगाकर बंद कराए गए थे।
विज्ञापन


कट बंद होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। मुख्य रूप से मीनाक्षी चौक से शामली रोड पर जाने वाले लोगों को ईदगाह के पास कट बंद करने से परेशानी हुई थी। कट बंद करने से लोगों को नगर में विभिन्न मार्गों से घूम कर जाना पड़ रहा था। शिवरात्रि पर्व पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक होने के साथ ही नगर के बंद किए गए कट भी खोल दिए गए। इससे राहगीरों को आने जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, 14 जुलाई से हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद था। वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया था। यह व्यवस्था भी आधी रात से समाप्त कर दी गई है। एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने बताया कि सभी वाहनों को अब पहले की तरह ही आवागमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed