फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clashes between two groups of students, allegations of firing

Muzaffarnagar News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग का आरोप

Tue, 20 May 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two groups of students, allegations of firing
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित रेशू तिराहे पर कहासुनी के बाद छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। आरोप है कि श्रीराम कॉलेज के एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र पर दो राउंड फायरिंग की गई। वह बाल-बाल बच गया। छात्र ने पास में ही एक घर में घुसकर जान बचाई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। तितावी के गांव मुकुंदपुर निवासी हिमांशु बालियान सोमवार को परीक्षा से पहले अपने साथियों के साथ रेशू विहार तिराहे पर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर छह युवक पहुंचे और हिमांशु से मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

हिमांशु के साथियों ने बीच-बचाव कराना चाहा तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान हमलावरों में से एक युवक ने तमंचा निकाल कर छात्र पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए हिमांशु पास में ही समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशू के आवास में जा घुसा। कुछ देर बाद हमलावर भाग गए। मारपीट व गोली चलाने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सिविल लाइन पुलिस पहुंची और छात्र को अपने साथ ले गई। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि हमलावर लच्छेड़ा निवासी शैंकी, सीमली गांव निवासी रक्षित, नितिन व चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीम बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed