फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Clash between police and traders in Budhana

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - पुलिस और व्यापारियों के बीच नोकझोंक

Wed, 08 Nov 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 08 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Clash between police and traders in Budhana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार
बुढ़ाना। कस्बे के अतिसंवेदनशील स्थान कसाइयों वाली पुलिया पर पुलिस के बाइक सवारों से टोका टाकी करने तथा नंबर नोट करने को लेकर व्यापारी व पुलिस आमने सामने आ गए। व्यापारी नेता राजेश संगल ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। सीओ व इंस्पेक्टर के समझाने पर व्यापारी शांत हुए।
दीपावली सहित कई त्योहार को लेकर सुरक्षा हेतु कस्बे के कसाइयों वाली पुलिस पर सीओ व इंस्पेक्टर के निर्देश पर पुलिस बाजार में जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों से टोका टाकी कर रही थी। पुलिस संदिग्ध वाहनों का नंबर भी नोट कर रही थी। मंगलवार शाम करीब सात बजे व्यापारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। पुलिस को यह कार्रवाई बंद करनी चाहिए। इस बात को लेकर व्यापारी नेता राजेश संगल की सीओ हिमांशु गौरव व इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा के साथ नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

सीओ, इंस्पेक्टर ने व्यापारियों को समझाया कि उनकी सुरक्षा के लिए यह सब कुछ किया जा रहा है। आप कहें तो पुलिस यहां से हटा दी जाएगी। किसी भी घटना की जिम्मेदारी आपकी होगी। इंस्पेक्टर व सीओ के समझाने पर व्यापारी शांत हुए तथा मामला निपट गया। सीओ व इंस्पेक्टर ने व्यापारियों को बताया कि बाइक पर महिलाओं के साथ आने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ टोका टाकी नहीं की जा रही है। तीन युवाओं के एक बाइक पर आने वालों के साथ यह टोका टाकी की जा रही है। अधिकारी की वार्ता से व्यापारी संतुष्ट हुए। इस मौके पर राजेश संगल, अभिषेक संगल, अंकित गर्ग, संगीत गर्ग, विकास गर्ग, अमरीश बंसल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed