कोराना योद्धाओं के सम्मान में ताली बजाई
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की ओर से कोरोना योद्धाओं का सम्मान कार्यक्रम जारी है। इस वर्ष की थीम कोरोना योद्धाओं के सम्मान में ताली बजाने की रखी गई है। इसी क्रम में सोसाइटी के पदाधिकारी शनिवार को पहले आपूर्ति कार्यालय पहुंचे। लॉकडाउन में भी अपना कार्य कर रहे आपूर्ति निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम का ताली बजाकर सम्मान किया। कोरोना महामारी से बचाव हेतु साबुन व मास्क का वितरण किया। उसके बाद वह टीम बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पहुंची। वहां भी सुपरवाइजर सुमन सहित सभी स्टाफ का ताली बजाकर सम्मान किया। सभी को मास्क व साबुन का वितरण किया। इस मौके पर सोसाइटी के सहारनपुर मंडल के प्रभारी डॉ. राजीव कुमार, सतीश गोयल, मनीष संगल, प्रवीण कुमार, सोनू, संजीव कुमार व डॉ. शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मास्क लगाकर ही शामिल रहे।