फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   civik news

Muzaffarnagar News: ईएसआई अस्पताल की मांग, जिलाधिकारी ने भूमि सर्वे के दिए निर्देश

Fri, 27 Feb 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
civik news
मुजफ्फरनगर। लघु उद्योग भारती ने वहलना जैन मंदिर के पास ईएसआई अस्पताल खुलवाने की मांग की है। डीएम ने पालिका को भूमि का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। यह मांग जिला उद्योग बंधु की मासिक बैठक में उठाई गई।
विज्ञापन

जनपद में केवल एक ईएसआई डिस्पेंसरी होने के कारण औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष जगमोहन गोयल ने वहलना जैन मंदिर के समीप खाली भूमि पर अस्पताल स्थापित करने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि यह मांग बैठक के एजेंडे में शामिल है। उद्यमियों ने पीनना बाईपास से लिंक हो रही वहलना जाने वाली सड़क के निर्माण की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




अन्य उद्यमी समस्याओं पर चर्चा

नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित भूमि का सर्वे कराया जा रहा है। बैठक में नक्शा स्वीकृति में देरी का मामला भी उठाया गया। उद्यमी जगमोहन गोयल ने गांव सठेड़ी, बुढ़ाना में नक्शा पास न होने पर जिला पंचायत द्वारा पीडब्लूडी से एनओसी मांगने पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed