{"_id":"69751cddec1e78de090cb2ee","slug":"civik-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-163668-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड की हुई फाइनल रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड की हुई फाइनल रिहर्सल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड की दर्शक दीर्घा में नगरपालिका के सहयोग से टिन शेड का निर्माण कराया गया है। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शनिवार को टिन शेड का लोकार्पण किया। शाम के समय पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड का फाइनल रिहर्सल हुआ।
रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड की दर्शक दीर्घा में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और एसएसपी संजय वर्मा ने संयुक्त रूप से नव निर्मित टिन शेड का लोकार्पण किया। टीन शेड परेड ग्राउंड की दर्शक दीर्घा में निर्मित किया गया है, जिससे पुलिस परेड, खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य आयोजनों के दौरान उपस्थित दर्शकों को धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से बचाव मिल सकेगा।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी अपराध इंदु सिद्धार्थ, पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, वार्ड सभासद रितु त्यागी आदि शामिल रहे। उधर, गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड व कार्यक्रम के मददेनजर पुलिस लाइन में रोजाना सुबह के समय रिहर्सल की जा रही थी। शनिवार को शाम के समय फाइनल रिहर्सल हुई। इस दौरान एक व्यक्ति को मुख्य अतिथि भी बनाया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।