फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   civik news

Muzaffarnagar News: जिले में तीन दिन रहेगा रूट डायवर्जन, एडवाइजरी जारी

Thu, 12 Feb 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
civik news
बागपत। महाशिवरात्रि पर फाल्गुनी मेले को लेकर जिले में 14 से 16 फरवरी की सुबह तक रूट डायवर्जन रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली और यातायात एडवाइजरी भी जारी कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा, जिन्हें दूसरे मार्गों से भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए जिले में 14 फरवरी की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा, जो 16 फरवरी की रात आठ बजे तक जारी रहेगा। इसमें शामली की तरफ से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जाने वाले वाहनों को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें पानीपत, करनाल, सोनीपत होते हुए एनएच-1 से भेजा जाएगा। दिल्ली नोएडा से आने वाले वाहनों को पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां कट से जिले में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हें भी सोनीपत, पानीपत से करनाल होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को शामली से करनाल, पानीपत, एनएच-1 से भेजा जाएगा। इसके अलावा निवाड़ा पुल से जिले में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान शामली-मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को सोनीपत-पानीपत, जबकि हापुड़ बुलंदशहर जाने वाले वाहनों को एनएच-1 से एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे से जाने वाले वाहनों को राष्ट्र वंदना चौक पर रोककर पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। हरियाणा जाने वाले वाहनों को भी एक्सप्रेसवे से कुंडली से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से आने वाले वाहनों को हिंडन पुल से पहले ही रोक दिया जाएगा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर मेरठ से आने वाले वाहनों को खिवाई तिराहे और मेरठ की तरफ जाने वाले वाहनों को बरनावा आश्रम के पास से पर रोका जाएगा।
एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed