फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   City's pride doctors got Amar Ujala Samarpan Samman

Muzaffarnagar News: शहर की शान चिकित्सकों को मिला अमर उजाला समर्पण सम्मान

Mon, 28 Aug 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
City's pride doctors got Amar Ujala Samarpan Samman
- शनिवार रात मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित किया गया सम्मान समारोह
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शहर के प्रमुख चिकित्सकों को अमर उजाला समर्पण सम्मान से नवाजा गया। बंसल नर्सिंग होम के सीनियर फिजिशियन डॉ. एम के बंसल, सिंगल नर्सिंग होम के सीनियर सर्जन डॉ. गिरीश मोहन सिंघल और सीनियर सर्जन डॉ. एससी गुप्ता को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और विशिष्ट अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डॉक्टरों को सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि डॉक्टरों की सेवाएं अनमोल होती हैं।

अमर उजाला की ओर से मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसॉर्ट में शनिवार रात समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उर्जा मंत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुसीबत के समय डॉक्टर ही आगे बढ़कर उपचार करते हैँ। कोरोना जैो मुश्किल समय में भी डॉक्टरों ने मोर्चा संभाला, लोगों को हौंसला देने का काम किया। कौशल विकास राज्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों ने जिले का नाम रोशन किया है। डॉक्टर सेवाभाव से मरीज को सही करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। समारोह में आईपीएस एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति, एसडीएम सदर परमानंद झा और एसीएमओ शैलेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ ललिता माहेश्वरी, श्री साईं हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ गिरीश कुमार, चंद्रा नर्सिंग के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ईश्वर चंद्रा, अग्रवाल पैथोलॉजी लेबोरेट्री एवं हार्मोन केंद्र से पैथोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा अग्रवाल, इवान हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ पंकज जैन, कंबोज हॉस्पिटल के सर्जन डॉ पीके कांबोज, गंगाराम हॉस्पिटल के जनरल / लेप्रोस्कॉपीक एवं कोलो रेक्टल सर्जन डॉ देवेंद्र मलिक और महिला राग विशेषज्ञ डॉ निशा मलिक, डॉ दीपक गर्ग, आई स्पेशलिस्ट, दिव्यदीप हॉस्पिटल, डॉ विभोर जैन, ईएनटी स्पेशलिस्ट, जीवन प्रकाश हॉस्पिटल, डॉ अनुभव सिंघल, कार्डियोलॉजिस्ट, एसकेबी आरोग्यम, डॉ सोमेश कुमार गुप्ता, ऑर्थोपेडिशियन, एसकेबी आरोग्यम, डॉ दीप शिखा जैन, रेडियोलॉजिस्ट, जगदीश डायग्नोस्टिक एंड ऑर्थो केयर, डॉ गौरव निर्वाल, लेप्रोस्कोपिक सर्जन, निर्वाल हॉस्पिटल, डॉ मुनीष अहमद, चेस्ट स्पेशलिस्ट, रम्मल चेस्ट एंड हेल्थ केयर क्लीनिक, डॉ रजा फारूखी, प्लास्टिक सर्जन, मनोरमा हॉस्पिटल, डॉक्टर सहज गर्ग, यूरोलॉजिस्ट, शांति मदन हॉस्पिटल, डॉ करण मारवाह, न्यूरोसर्जन, आनंद हॉस्पिटल, डॉ अर्पण जैन साइकेटरिस्ट एवं डी एडिक्शन स्पेशलिस्ट, जैन न्यूरो साइकाइट्री नशा मुक्ति केंद्र, डॉ अल्तमश अय्यूब, डेंटल स्पेशलिस्ट, स्काई डेंटल क्लीनिक, डॉ रजत जिंदल, फिजियोथैरेपिस्ट, समर्पण फिजियोथैरेपी क्लीनिक एवं मुख्य प्रायोजक अभिनव सुशील, सीईओ, एसकेबी आरोग्यम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्हें भी मिला सम्मान
समारोह में राहुल गोयल, डायरेक्टर फॉर्चून बायोफार्मा प्राइवेट लिमिटेड, विवेक वीरभान, चेयरमैन ए टू जेड ऑटोव्हील्स प्राइवेट लिमिटेड, कंवलजीत सिंह, सीईओ एटू जेड ऑटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड, पीयूष अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर मूलचंद रिसाॅर्ट को सम्मानित किया गया।


समारोह में इनका रहा सहयोग
मुख्य प्रायोजक एसकेबी आरोग्यम, सह प्रायोजक मूलचंद रिसॉर्ट, एटूजेड ऑटो व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड, फॉरच्यून बायो फार्मा प्राइवेट लिमिटेड, जैन न्यूरो साइकाइट्री नशा मुक्ति केंद्र, अग्रवाल पैथोलॉजी लेबोरेट्री एंड हार्मोन सेंटर, रम्मल चेस्ट एवं हेल्थ सेंटर, निर्वाल हॉस्पिटल, स्काई डेंटल क्लीनिक, समर्पण फिजियोथैरेपी क्लीनिक और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज का सहयोग रहा।


एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक कार को लांच किया



एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक कार की लॉन्च अमर उजाला के समर्पण और सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, एटूजेड ऑटोविल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विवेक वीरभान और पंकज वीरभान ने एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक कार को लांच किया। इस दौरान एटूजेड ऑटोविल्स के सीईओ कवलजीत सिंह और सेल्स मैनेजर राहुल भारद्वाज ने अतिथियों को कार की विशेषताएं बताई। इस मौके पर एसकेबी आरोग्यम के सीईओ अभिनव सुशील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed