फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   City Qazi Zaheer Alam's death

शहर काजी जहीर आलम का निधन

Mon, 03 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
City Qazi Zaheer Alam's death
मुजफ्फरनगर शहर काजी जहीर आलम। (फाइल फोटो)। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर काजी जहीर आलम का इंतकाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर काजी जहीर आलम (90) का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। करीब छह दशक से शहर काजी के पद पर थे। ईदगाह में जनाजे की नमाज के बाद उनके शव को सुपुर्द-ए खाक किया गया।

शहर के भगत सिंह रोड स्थित सब्जी मंडी निवासी शहर काजी जहीर आलम का शनिवार देर रात करीब दो बजे इंतकाल हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। देर रात उनकी सेहत बिगड़ने पर उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके इंतकाल की खबर से शोक की लहर छा गई। रविवार सुबह इंतकाल की खबर मिलने पर लोगउनके आवास पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। ईदगाह पर शहर काजी जहीर आलम के जनाजे की नमाज के बाद शहर के शामली रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए खाक किया गया। जनाजे में काफी लोगों ने शिरकत की। जहीर आलम ने नगरपालिका परिषद में भी नौकरी की थी। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने खुद को सामाजिक सरोकार से जोड़ लिया था। हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही उर्दू, अरबी व फारसी भाषा का भी उन्हें अच्छा ज्ञान था। वर्ष 1956 में शहर काजी की उपाधि से नवाजे गए थे। उन्हें राज्यपाल ने बाकायदा शहर काजी का सर्टिफिकेट दिया था। वह अपने पिता काजी मोहम्मद यूसुफ के इंतकाल के बाद शहर काजी की इस उपाधि पर पहुंचे थे। मुजफ्फरनगर शहर काजी के रूप में वह अपने कुनबे की चौथी पीढ़ी में बताए जा रहे हैं। करीब छह दशक तक वह इस पद पर रहे। उन्हें लोगों में पोलियो के खिलाफ जागरूकता लाने और इस अभियान को सफल बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से अवार्ड मिला था। उन्होंने 1994 से ही पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की सफलता के लिए जनपद में मुस्लिम समाज के बीच जागरूकता अभियान चलाए। नुमाइश के आयोजन सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में वह हमेशा आगे रहे। जिले में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जीवनपर्यंत लगे रहे। उनके जनाजे में मुख्य रूप से शाही इमाम मौलाना जाकिर, मुफ्ती खलीलुर्रहमान, मुफ्ती जुल्फिकार, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, गौरव स्वरूप, अलीम सिद्दीकी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, जियाउर्रहमान, गौहर सिद्दीकी, कुल्लन देवी, अमीर आजम एडवोकेट सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे और शोक संवेदना व्यक्त की।

नगर के ईदगाह पर शहर काजी जहीर आलम जनाजे में शामिल लोग।।

नगर के ईदगाह पर शहर काजी जहीर आलम जनाजे में शामिल लोग।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed