फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   City immersed in the fun of Holi, say... Sa Ra Ra Ra

होली की मस्ती में डूबा शहर, बोलो... सा रा रा रा

Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
City immersed in the fun of Holi, say... Sa Ra Ra Ra
सिविल बार एसोसिऐशन में गुलाल लगाकर होली मनाते अधिवक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर में होली मिलन कार्यक्रमों की धूम रही। सिविल बार एसोसिएशन, टैक्स बार, ब्राहमण सभा आदि ने होली पर उल्लासपूण कार्यक्रम आयोजित किए। गुलाल और रंगो से वातावरण को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन ने होली मिलन का आयोजन किया। गीत, कविता और चुटकुले प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में जिला बार के अध्यक्ष वसी अंसारी, महासचिव सुरेंद्र मलिक, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, सिविल बार अध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव सुनील मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अवध बिहारी लाल गुप्ता, डीजीसी राजीव शर्मा, संजीव गर्ग, विवेक टंडन, अनिल दीक्षित, कुलदीप सिंह, सुनील मित्तल, विजय त्यागी, माधुरी सिंह, नाहिदा हसन मौजूद रहे। युवा संगठन सिविल बार एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन में सिविल बार के अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर योगेंद्र मित्तल, नेत्रपाल सिंह, तेग बहादुर सैनी, मीरा सक्सेना, अवध बिहारी लाल गुप्ता, जितेंद्र पाल सिंह, बिजेंद्र सिंह मलिक, रजनीकांत, अशोक कुशवाहा, सत्यपाल नरेश, अभिनव, निपुण मौजूद रहे। संचालन सतेंद्र कुमार ने किया। आयोजक सुधीर गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स बार एसोसिएशन ने आदर्श कालोनी स्थित फार्म में होली मिलन का आयोजन किया। राधा-कृष्ण के गीत और भजनों पर होली पर जमकर नृत्य हुआ। एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। फूलों की होली ने अलग ही छाप छोड़ी। अध्यक्षता शलभ कौशिक एवं संचालन एनके अरोरा ने किया। प्रवीण कुमार, प्रशांत कुमार, आरके शर्मा, अशोक खन्ना, मनीष गुप्ता, सुधीर गर्ग, सतीश अनेजा मौजूद रहे।
नई मंडी स्थित फिटनेस पाइंट जिम में होली उत्सव मनाया गया। जिम संचालक शिवानी गोयल ने अपने जिम के सभी सदस्यों के साथ होली का त्योहार मनाया। मौके पर रिम्पी वर्मा, नीना, मनीषा, रश्मि, कविता, नीतू, निशा मौजूद रहे।

सर्व ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत की जिला इकाई ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। साकेत के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कपिलदेव अग्रवाल, भजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाषचंद शर्मा, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, अरविंद राज शर्मा, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, ओपी मिश्रा, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में ब्रह्म प्रकाश शर्मा, हरीश गौतम, डॉ संदीप शर्मा, अमित वत्स आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed