फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   City Forest will be built to save the environment

पर्यावरण बचाने के लिए बनाया जाएगा सिटी फारेस्ट

Thu, 04 Jun 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
City Forest will be built to save the environment
मुजफ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकारी स्तर पर भी खूब प्रयास किए जा रहे हैं। जानमानस को प्रकृति के नजदीक लाने के लिए पौधरोपण जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। शासन ने अब शहरों में सिटी फारेस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि लोग पर्यावरण के संरक्षण में सहयोग दे सकें और बढ़ रहे प्रदूषण को रोका जा सके।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में खत्म होते जा रहे पाक एवं पेड़-पौधे पर्यावरण के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। जिसको देखते हुए शासन ने शहरों या उनके नजदीकी क्षेत्रों में सिटी फारेस्ट विकसित करने के निर्देश दिए हैं। डीएफओ सूरज ने बताया कि हाल ही में शासन से इस संबंध में आदेश मिले हैं। यहां भी सिटी फारेस्ट विकसित किया जाना है। इसमें लगभग 6600 पौधे लगाए जाएंगे। पिछले वर्ष खतौली में इस तरह का प्रयास हुआ था। वह आवास विकास की कॉलोनी में था। उसमें वन विभाग ने ही 500 पौधे लगाए थे, लेकिन इस बार जनमानस को ही पौधे लगाने हैं और उनकी देखभाल करनी है। एमडीए सिटी फारेस्ट के लिए जमीन तलाश रहा है। शहर में तो खाली भूमि का मिलना मुश्किल है। बामनहेड़ी में एमडीए की कुछ जमीन है। इस पर सिटी फारेस्ट बनाया जा सकता है। इस संबंध में एमडीए अधिकारियों से बात चल रही है। यदि बामनहेड़ी में बात नहीं बनती तो कहीं और भूमि तलाशी जाएगी।
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
सिटी फारेस्ट के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। अभी बामनहेड़ी को फाइनल नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही कहीं न कहीं भूमि चिह्नित कर ली जाएगी। - महेंद्र प्रसाद, सचिव, एमडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस बार लगाए जाएंगे 20.22 लाख पौधे
मुजफ्फरनगर। जिले में एक बार फिर बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। बरसात के सीजन में इस बार 20.22 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। डीएफओ सूरज ने बताया कि प्रतिवर्ष पौधे लगाए जाते हैं। बीते वर्ष 16.27 लाख पौधे लगाए गए थे। इस बार लक्ष्य बढ़ाकर 20 लाख 22 हजार 670 कर दिया है। पौधरोपण के लिए पौध तैयार हैं। शासन से कोई एक दिन निर्धारित कर पौधे लगाए जाएंगे। फिलहाल दिन का निर्धारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed