{"_id":"61afb00ac5e9ac4c5c503602","slug":"citations-distributed-to-the-chiefs-muzaffarnagar-news-mrt5680641200","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों को वितरित किए प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों को वितरित किए प्रशस्ति पत्र
विज्ञापन
खतौली तहसील सभागार में प्रधानों को सम्मानित करते हुए अधिकारीगण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानों को वितरित किए प्रशस्ति पत्र
मुजफ्फरनगर, खतौली। तहसील सभागार में सचिव सहित ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गांवों में वैक्सीनेशन की प्रथम डोज शतप्रतिशत लगवाने वाले प्रधानों को सम्मानित किया गया। वही गांव में आने वाली समस्याओं को किस प्रकार निस्तारण किया जाए इन बिंदुओं पर भी बातचीत की गई।
एसडीएम जीत सिंह राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम निगरानी समितियों को क्रियाशील करने पर वार्ता हुई। बैठक में प्रधानों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति विदेश से आता है तो उसकी जानकारी दे, और उसकी जांच कराए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कराने के लिए लोगों को जागरूक करे। एसडीएम जीत सिंह राय ने कहा कि सभी प्रधान गंभीरता को पहचानें, पक्ष विपक्ष नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों के परिवार पर ध्यान दे। आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सभी को मतदान के लिए जागरूक करे।
कार्यक्रम में अंत में कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज शत प्रतिशत लगवाने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लाक चिकित्सा प्रभारी डॉ एके सिंह ने बताया कि ऐसे प्रधानों को चिंहित कर उनका सम्मान किए जाने के निर्देश एडीएम ने दिए थे, उसके आधार पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम जीत सिंह राय, बीडीओ रत्नाकर सिंह, सीडीपीओ राहुल गुप्ता, डॉ ए के सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एम पी सिंह, एडीओ पंचायत योगेश्वर दत्त त्यागी सहित प्रधान और सचिव उपस्थित रहे।