{"_id":"5fe238ff8ebc3e3c87151fe9","slug":"christmas-preparations-in-full-swing-the-church-adorned-muzaffarnagar-news-mrt516907973","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस-डे की तैयारी में जुटा मसीह समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस-डे की तैयारी में जुटा मसीह समाज
विज्ञापन
खतौली में दुकान पखरीदारी करते हुए ग्राहक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस की तैयारी जोरों पर, गिरजाघर सजे
खतौली। क्रिसमस डे की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। कस्बे में स्थित चर्च को भी सजाया जा रहा है। प्रभु यीशू के जन्मदिवस क्रिसमस-डे पर नगर के मैथोडिस्ट चर्च तथा सीएनआई गिरजाघर को सजाया जा रहा है। सीएनआई एपीफेनी चर्च को रंगीन रोशनियों से सजाने की तैयारी अंतिम दौर में है।
पादरी निर्मल जैकब ने बताया कि यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा। चर्च के अंदर प्रभु यीशू मसीह से संबंधित झांकियां लगाई जाएंगी, जिनका श्रद्धालु दर्शन करेंगे। इसके अलावा क्रिसमस ट्री को सजाया जा रहा है। प्रभु यीशू के जन्मदिवस को लेकर श्रद्धालुओं में बहुत उत्साह है। उधर, मैथोडिस्ट चर्च के पादरी श्रीपाल ने बताया कि प्रभु यीशू के जन्मदिवस पर चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन होता है, जिसमें श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। श्रद्धालु बाजारों में जाकर प्रभु यीशू मसीहा की प्रतिमा के अलावा घर की साज सज्जा, नए कपड़े आदि की खरीदारी करने में लगे हैं। अमर गिफ्ट सेंटर के स्वामी अमित का कहना है कि बाजार में काम नहीं है, किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली नहीं जाना हो रहा है। साज सज्जा के सामानों पर काफी महंगाई की मार है। दुकानदार आशु जैन का कहना है कि चीन की वस्तुओं पर सरकार की ओर से दस प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है, जिस कारण महंगाई बढ़ गई है। साज सज्जा का सामान महंगा होने के कारण वे नया सामान नहीं ला रहे हैं. जो सामान स्टाक में है, उसे ही बेच रहे हैं।
गिफ्ट विक्रेता पीयूष कुमार का कहना है कि लॉकडाउन के बाद से ही दुकानदारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। दुकान पर भी ग्राहकों की आवाजाही कम है, जिस कारण वह नया सामान नहीं लाए। हालांकि जो सामान पिछले वर्ष का स्टाक में है, उसे बेच रहे हैं।