{"_id":"61c60e4713fe7f731d0ea46e","slug":"christmas-celebrated-with-joy-in-schools-muzaffarnagar-news-mrt5705741145","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाया क्रिसमस पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाया क्रिसमस पर्व
विज्ञापन
मुजफफरनगर के एमजी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाया क्रिसमस
मुजफ्फरनगर। शहर के स्कूलों में क्रिसमस हर्षोल्लास से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चे सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
एमजी पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने किया। एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस सॉन्ग और हैप्पी न्यू ईयर सॉन्ग पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों ने सेंटा क्लॉज का वेष धारण कर मंचीय प्रस्तुति दी। टॉफी और उपहार बांटे गए।
जीडी गोयनका विद्यालय में कक्षा नर्सरी से पांच तक के विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा की। संचालन औरा जैन एवं हर्शिव कपूर ने किया। अध्यापक अजय वर्मा ने सेंटा क्लाज की वेशभूषा में छात्र छात्राओं को उपहार दिए। विद्यालय के अंग्रेजी अध्यापक क्रिस्टोफर जोसेफ़ ने क्रिसमस के बारे में बताया।
विज्ञापन
माउंट लिट्रा जी स्कूल को अत्यंत मनमोहक ढंग से सजाया गया। छात्र-छात्राएं सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहन स्कूल पहुंचे। सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने ईसा मसीह के जीवन पर आधारित नाटिका भी प्रस्तुत की। कक्षा 10 व 11 के छात्रों ने सेंटा क्लॉज बनकर सभी को टॉफी बांटी। विद्यालय की निर्देशिका चारू भारद्वाज, प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता, शैक्षिक निर्देशिका प्रिया कौशिक रहीं।
शारदेन स्कूल में क्रिसमस की प्रधानाचार्या धारा रतन ने शुभकामनाएं दी। स्कूल में क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहा। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। बच्चों ने कविता प्रस्तुत की। एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने नृत्य किया। पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस पर स्पीच प्रस्तुत की। अमन, सारा, नित्य, अनिता, तान्या, आहिल, मोहन, आद्या, विवान, हनान, वैभव ने मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
द दून वैली पब्लिक स्कूल में सुशासन दिवस व क्रिसमस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की ब्रांच हेड जसवीर कौर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। छोटे-छोटे, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सेंटा क्लॉज की पोशाक पहनकर सभी को उपहार बांटे और जिंगल बेल गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।

मुजफ्फरनगर के शारदेन स्कूल में सेंटा क्लाज से गले मिलकर बधाई देते बच्चे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के शारदेन स्कूल क्रिसमस पर्व मनाते विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR