फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chocolate distributed at Shiv Chowk

सर ! मिठाई नहीं तो चॉकलेट ही बांट दूं

Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chocolate distributed at Shiv Chowk
सर ! मिठाई नहीं तो चॉकलेट ही बांट दूं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कड़ी पाबंदी के कारण शिवचौक पर किसी तरह की आतिशबाजी नहीं हुई। यहां तक कि भाजपा व अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी शिवचौक से दूरी बनाए रखी। हालांकि सुबह करीब 11 बजे शहर के दाल मंडी निवासी एक हिंदूवादी संगठन का कार्यकर्ता चॉकलेट के डिब्बे लेकर शिवचौक पर पहुंचा। उसने अफसरों से उन्हें बांटने की इजाजत मांगी। अफसरों द्वारा मिष्ठान वितरण पर पूरी तरह पाबंदी की जानकारी दिए जाने पर बोला, सर मिठाई नहीं तो चॉकलेट तो बांटने ही दीजिएगा। हालांकि अफसरों ने उसे चॉकलेट घर पर बच्चों को बांटने की बात कहते हुए समझाबुझाकर वहां से लौटा दिया। हिंदूवादी संगठनों के कुछ अन्य लोग भी शिवचौक पहुंचे और सद्भावना मिष्ठान बांटने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें भी इस तरह की कोई अनुमति नहीं दी गई। इस पर उक्त कार्यकर्ताओं ने व्यापार संगठन के पदाधिकारियों व दूसरे वर्ग के लोगों के साथ मीनाक्षी चौक पहुंचकर वहां सद्भावना मिष्ठान वितरित किया।

मोबाइल पर बात कर रहे वृद्ध को भी जबरन हटाया
मुजफ्फरनगर। अयोध्या पर आए फैसले के बाद एक वृद्ध शिवचौक पहुंच गए और अपने मोबाइल पर अलग-अलग लोगों से बात कर उन्हें बधाई देते हुए शिवचौक के हालात बताने लगे। इस पर अफसरों ने उक्त वृद्ध को वहां से चले जाने को कहा, तो वृद्ध हंगामा करने लगा। इस पर पुलिस ने वृद्ध को जबरन वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed