फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chinu murder case of village Bilaspur

भांजे की हत्या का आरोपी मामा गिरफ्तार

Sun, 28 Feb 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chinu murder case of village Bilaspur
मुजफ्फरनगर। गांव बिलासपुर में प्रिंस उर्फ चीनू की हत्या के आरोपी मामा को पुलिस नेे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर में 24 फरवरी की शाम खेत की ट्यूबवेल पर शराब पार्टी करते समय अचानक तमंचे से चली गोली लगने से कक्षा-11 के छात्र प्रिंस उर्फ चीनू (19) की मौत हो गई थी। प्रिंस के पिता ने मामले में उसके सगे मामा मंसूरपुर निवासी दीपक और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी मामा के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य हत्यारोपी मामा फरार चल रहा था। इसी दौरान हत्याकांड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें तमंचा चेक करने के दौरान छात्र को गोली लगने की बात सामने आई थी। इंस्पेक्टर ने शनिवार रात हाईवे पर चेकिंग के दौरान बिलासपुर के पास से ही हत्यारोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed