{"_id":"6022d81d8ebc3ed1b75667dc","slug":"children-will-go-to-school-today-after-11-months-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt524575257","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में 11 महीने बाद आज स्कूल जाएंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में 11 महीने बाद आज स्कूल जाएंगे बच्चे
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह मार्केट में उच्च प्राथमिक विद्यालय खुलने की तैयारी के दौरान पानी की व्यवस्था ठीक ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में 11 महीने बाद आज स्कूल जाएंगे बच्चे
मुजफ्फरनगर। कोरोना के कारण करीब एक साल बाद बुधवार को विद्यार्थी स्कूल जाएंगे। शासन के आदेश पर अभी कक्षा छह से लेकर आठ तक के बच्चों की क्लास प्रारंभ होगी। इसमें भी विद्यार्थी रोस्टर के अनुसार ही पचास प्रतिशत स्कूल में जाएंगे। इस दौरान कोविड से बचाव के गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। मंगलवार को स्कूलों में कक्षाओं में फर्नीचर लगाया गया। कक्षाओं और वाहनों को सैनिटाइज किया गया। पानी की टंकी से लेकर अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई। अभिभावकों से सहमति पत्र भी लिए गए।
शासन ने दस फरवरी से कक्षा छह से आठ तक तथा एक मार्च से कक्षा एक से पांच तक के स्कूल खोलने के आदेश दिए है। स्कूल संचालकों ने स्कूल खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। 331 परिषदीय विद्यालयों के अलावा 1450 पब्लिक स्कूल,41 एडेड विद्यालय, 75 माध्यमिक इंटर कॉलेज में भी कक्षा छह से लेकर आठ तक की पढ़ाई प्रारंभ होगी। उधर, जूनियर कक्षाओं में विद्यार्थी रोस्टर के अनुसार पचास प्रतिशत ही स्कूल जाएंगे। शासन की गाइड लाइन के अनुसार सोमवार और बृहस्पतिवार को कक्षा छह के बच्चे, मंगलवार और शुक्रवार को कक्षा सात के बच्चे तथा बुधवार और शनिवार को कक्षा आठ के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। ये बच्चे भी 50 प्रतिशत के हिसाब से कक्षा में जाएंगे। यानि एक बच्चा हफ्ते में एक बार ही स्कूल में जाएगा।
कोविड की गाइड लाइन का पालन करना होगा
मुजफ्फरनगर। बीएसए मायाराम ने बताया कि बुधवार से जूनियर कक्षाएं प्रारंभ हो रही है। कोविड-19 से बचाव को गाइड लाइन का पालन करना होगा। कक्षाओं को सैनिटाइज करना, स्कूल वाहनों को दो बार सैनिटाइज करना, बच्चों के लिए मास्क हर हाल में पहनना, स्कूल में सैनिटाइज रखना, कक्षा में दो गज की दूरी का पालन करना, थर्मल स्क्रीनिंग करना जरूरी है।
विज्ञापन
सभी तैयारी पूरी की
पुरकाजी। मंगलवार को स्कूलों में पहुंचकर अध्यापकों ने अपनी पूरी तैयारी की। इस दौरान स्कूलों को सैनिटाइजर करवाने के अलावा छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर उनका सहमति पत्र लिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट पुरकाजी के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा, कन्या जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी स्नेही, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनोती के प्रधानाध्यापक मनीष गोयल ने बताया कि स्कूल खोलने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं।
ऑनलाइन पढ़ाई से छुटकारा मिलेगा
खतौली। एक साल बाद फिर से चाक चौबंद व्यवस्था के बीच बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार है। बच्चों के बैठने से लेकर खाने पीने, खेलने, साफ सफाई रखने की जिम्मेदारी निजी स्कूलों प्रबंधकों ने अलग से स्टाफ को दी है। सरकारी स्कूलों में भी तैयारियां पूरी हो जाने के बाद बच्चे स्कूल जाएंगे। अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अपनी तैयारियां कर रहे हैं। स्कूल खुलने के बाद बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई से कही हद तक छूटकारा मिल सकेगा।