{"_id":"6266ec58a250f716e0621c65","slug":"children-who-reached-the-collectorate-waved-placards-demonstrated-muzaffarnagar-news-mrt586041767","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा प्रदर्शन: कलक्ट्रेट पहुंचे बच्चों ने लहराईं तख्तियां, बोले-डीएम साहब स्कूल कैसे जाएं, बाहर जमा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा प्रदर्शन: कलक्ट्रेट पहुंचे बच्चों ने लहराईं तख्तियां, बोले-डीएम साहब स्कूल कैसे जाएं, बाहर जमा है पानी
Tue, 26 Apr 2022 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:15 AM IST
सार
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे बच्चों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि नाले के पाइप बंद पड़े हैं। सड़कों का पानी स्कूल में भर जाता है ऐसे में उन्हें स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे राजी स्कूल के विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के लद्दावाला के राजी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्ती लेकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्कूल के बाहर जल भराव की समस्या को उठाया। विद्यार्थियों का कहना था कि गणेश पुलिया से लद्दावाला गली नंबर दो तक पाइप डाले गए थे, जो कुछ ही महीने में ब्लॉक हो गए। इन्हें अभी तक ठीक नहीं कराया गया।
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे बच्चों ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि नाले के पाइप बंद पड़े हैं। जब भी बारिश होती है, पानी सड़क पर भर जाता है। गलियों और नाले का पानी यहां मस्जिद और स्कूल में भर जाता है। चौड़ी गली स्थित स्कूल तक आवागमन करने वाले बच्चों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गंदे पानी से निकलने वाले जीव स्कूल में घुस जाते हैं। बिजली के खंभों में करंट उतरने का खतरा बना रहता है। पानी की निकासी के लिए यहां से पाइप निकलवाए जाने चाहिए। सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग रखी। डीएम ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। प्रधानाचार्य सलीम त्यागी, कमर जहां, अबुजार, सेराजुदीन, नसीर, मनव्वर, परवेज अहमद, हसन जैदी, आरिफ राना, फुरकान मौजूद रहे।

डीएम को ज्ञापन देते राजी स्कूल के विद्यार्थी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR