{"_id":"5debf8de8ebc3e1c000d3cc7","slug":"children-were-admitted-to-break-the-lock-of-primary-school-muzaffarnagar-news-mrt457588119","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ बच्चों को प्रवेश कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ बच्चों को प्रवेश कराया
विज्ञापन
रोहाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर में बंद पड़े विद्यालय के मुख्य गेट का ताला तोड़ने बच्चे।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ बच्चों को प्रवेश कराया
रोहाना (मुजफ्फरनगर)। चाबी नहीं मिलने से चरथावल ब्लॉक के गांव बेगमपुर के प्राथमिक विद्यालय के मेन गेट पर शनिवार को ताला लटका रहा। शिक्षा मित्रों ने ताला तुड़वाकर बच्चों को अंदर प्रवेश कराया और शिक्षण कार्य शुरू किया। सूचना पर बीएसए भी स्कूल में पहुंचे। उन्होंने चाबी नहीं देने पर सहायक अध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
ग्राम बेगमपुर में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका कुसुमलता, सहायक अध्यापिका सोनिया की तैनाती है। इसके अतिरिक्त शिक्षा मित्र वर्षा त्यागी एवं साजिया भी कार्यरत हैं। मुख्य अध्यापिका शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर ट्रेनिंग में शामिल होने गईं थीं। उन्होंने स्कूल की चाबी सहायक अध्यापिका सोनिया को दे दी थी। सहायक अध्यापिका ने भी ऑनलाइन सीएल के लिए आवेदन कर दिया। उनके नहीं आने से स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लटका रहा। सुबह नौ बजे दोनों शिक्षामित्र और छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे, तो चाबी नहीं मिलने के कारण वे कुछ देर तक बाहर खड़े रहे। बाद में दोनों शिक्षामित्रों ने गेट का ताला तुड़वा दिया और बच्चों को अंदर प्रवेश कराकर शिक्षण कार्य शुरू कराया। शिक्षामित्र वर्षा ने बताया कि चाबी नहीं मिलने के कारण ताला तोड़ा गया था। बच्चों को अंदर समय से प्रवेश कराया गया। शिकायत मिलने पर बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी दोपहर में स्कूल पहुंचे। उन्होंने छात्रों, ग्रामीणों और शिक्षामित्रों से पूछताछ की। बीएसए ने बताया कि सहायक अध्यापिका के अचानक छुट्टी पर चले जाने के कारण यह स्थिति बनी। शिक्षामित्रों ने ताला तुड़वाकर शिक्षण शुरू करा दिया था। इस संबंध में शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही ताकीद की गई है कि विद्यालय की कम से कम दो चाबी रखें। खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर भी निर्देश दिए गए हैं कि वह यह सुनिश्चित करें कि इस तरह की घटना भविष्य में सामने न आए।

रोहाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर में बंद पड़ा विद्यालय का मुख्य गेट।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन