{"_id":"58a0af324f1c1b5733d84598","slug":"children-spent-the-day-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर उतारी थकान, बच्चों संग बीता दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर उतारी थकान, बच्चों संग बीता दिन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ बैठीं रालोद प्रत्याशी पायल माहेश्वरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते एक माह से चुनाव प्रचार की भागदौड़ में लगे रहे प्रत्याशियों ने मतदान होने के बाद रविवार को अपनी नींद पूरी की। परिजनों के संग समय बिताया। परिवार के साथ नाश्ता किया। दोपहर बाद समर्थकों के साथ मंत्रणा कर वोटों की गुणा-भाग कर मतदान का रुझान जानने का प्रयास किया।
सदर सीट से सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप ने नईमंडी स्थित आवास पर मतदान के बाद देर शाम पहुंचे। काफी समय से नींद पूरी नहीं होने के कारण वह जल्दी सो गए। रविवार सुबह नींद पूरी कर साढ़े सात बजे सोकर उठे। स्नान और पूजा के बाद पत्नी मीनाक्षी और बच्चों के साथ नाश्ता किया।
पुराने भोपा बस स्टैंड रोड वाले आवास पर परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की। चुनाव के दौरान आए रिश्तेदारों के साथ समय गुजारा। इसके बाद आवास पर आए समर्थकों के साथ मंत्रणा कर मतदान के बारे में विस्तार से जानकारी ली। गौरव स्वरूप अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए। कहा कि सभी बिरादरियों ने भरपूर समर्थन उन्हें दिया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल ने भी परिजनों के साथ पूरा समय बिताया। गांधी नगर स्थित आवास पर देर रात तक रिश्तेदारों और परिचितों का तांता लगा रहा। इसलिए देर से सोए तो रविवार सुबह देर से जगे। सुबह पूजा-पाठ के उपरांत पत्नी अनुजबाला, बेटे शिवम, देवांश और बेटी कनिका के साथ नाश्ता किया। परिजनों के साथ समय बिताया। बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद सुबह 10 बजे गांधीनगर स्थित आवास पर ही अपने कैंप कार्यालय पर समर्थकों से मिले। मतदान के बारे में जानकारी ली। महावीर चौक स्थित कार्यालय पर भी पहुंचे। वहां पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताकर मतदान की जानकारी ली। कपिल भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए। कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग ने उन्हें पूरा समर्थन दिया है।
बसपा प्रत्याशी राकेश शर्मा की दिनचर्या चुनाव के बाद भी पूरी व्यस्त रही। शनिवार को देर रात तक समर्थकों के साथ मंत्रणा हुई। देर से सोने के बावजूद रोजाना की भांति सुबह पांच बजे उठ गए। स्नान, ध्यान और योग के उपरांत बच्चों के साथ समय बिताया। पत्नी लवली शर्मा, बेटी भूमिका अत्री, बेटा अंकुल अत्री के साथ नाश्ता किया।
अंकित विहार स्थित आवास पर आए समर्थकों से मंत्रणा की। इसके बाद एक शोक सभा में शामिल हुए। इसके उपरांत एक शादी समारोह में भाग लिया। परिजनों के साथ फिर कुछ समय बिताकर शाम को सहारनपुर की नागल सीट से बसपा प्रत्याशी रविंद्र माल्हू के समर्थन में प्रचार करने के लिए सहारनपुर चले गए।
रालोद प्रत्याशी पायल माहेश्वरी ने मतदान के बाद पूरा समय परिवार के साथ बिताया। द्वारिकापुरी स्थित आवास पर परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ रही। शनिवार को मतदान के उपरांत आवास पर आकर परिजनों के साथ समय बिताया। रविवार को देर तक सोकर नींद पूरी की। पूजा के उपरांत बच्चों आर्या, हरिओम, तुषार, वीरभद्र और बहन सुमन माहेश्वरी के साथ नाश्ता किया। रिश्तेदारों के साथ समय बिताया। इसके बाद शहर में परिजनों के यहां जाकर उनसे मुलाकात की। दुपहर बाद फिर से आवास पर आकर परिजनों के साथ समय बिताया।