फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children showered in cultural program

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जलवा बिखेरा

Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Children showered in cultural program
9-जानसठ के एंबियंस एकेडमी के अधिष्ठापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : KHATAULI
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जलवा बिखेरा
विज्ञापन

जानसठ। एंबियंस एकेडमी का अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से अभिभावकों का मनमोह लिया। प्रतिभागी बच्चों को विधायक विक्रम सैनी द्वारा पुरस्कार देकर बेंच लगाकर सम्मानित किया गया।

शनिवार को एंबियंस एकेडमी का अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ विधायक विक्रम सैनी व नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर किया। वहीं, स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता व प्रधानाचार्या रितिका महाजन के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के जरिए सबका मनमोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डेढ़ सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल की अनुशासन समिति ने हेड ब्वॉय के लिए केशव, हेड गर्ल सानवी, हेड डिसिप्लिन इंचार्ज के लिए कनिष्का व वान्या को चुना गया। प्रगति हाउस के कैप्टन सोनाक्षी वाइस कैप्टन उज्ज्वल, सपोर्ट कैप्टन फखरे अलम, प्रेरणा हाउस के कैप्टन माहीतिर, वाइस कैप्टन मोहित तथा स्पोर्ट्स कैप्टन जुबेर, कल्चरल हाउस राशि, प्रयास हाउस से कैप्टन रुदुर, वाइस कैप्टन यश, सपोर्ट कैप्टन नवाजिश, कल्चरल हेड ओमनी, प्रकाश हाउस से कैप्टन जुनेद, वाइस कैप्टन कृष, सपोर्ट हेड सादिक, कल्चरल अहाना काम्बोज को चुना गया। जिन्हें प्रधानाचार्या रितिका महाजन द्वारा बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक विक्रम सैनी व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेन्द्र भड़ाना ने स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता को ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम किए जाने को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ही बच्चों में आगे बढ़ने की भावना बढ़ती है। इस दौरान सत्यव्रत बालियान, रविंद्र राजवंश, अजय, बृजेश रस्तोगी, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सभासद अश्वनी चौधरी, प्रभात सैनी, राजकुमार प्रधान, निशांत काम्बोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed