{"_id":"618eb158810443293c48ce83","slug":"children-s-day-celebration-in-sd-public-school-muzaffarnagar-news-mrt5645789146","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम
विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता दत्ता तथा इंचार्ज गीता मित्तल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय की अध्यापिका सबा अनवर ने बाल दिवस पर चाचा नेहरू के विषय में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी। तत्पश्चात आराधना शर्मा द्वारा हिंदी सुविचार की प्रेरणादायक सुंदर प्रस्तुति दी गई। अंग्रेजी सुविचार अनुराधा अग्रवाल द्वारा सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया तथा छात्रों को बाल दिवस की शुभकामना भी दी। यामिनी साराभाई ने अपनी मधुर आवाज में सुंदर गीत प्रस्तुत कर वातावरण को मनमोहक बना दिया।
पिंकी गुप्ता द्वारा एक उद्देश्यात्मक एवं प्रेरणादायक कहानी विद्यार्थियों को सुनाई गई। वीणा शर्मा, दीपिका शर्मा, यामिनी साराभाई, नेहा त्यागी आदि ने ‘बच्चे मन के सच्चे’ गीत सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने छात्र-छात्राओं को बाल दिवस को शुभकामना दी। विद्यालय की डायरेक्टर चंचल सक्सेना ने बाल दिवस की शुभकामनाएं दी तथा विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस उपलक्ष्य में बच्चों को चॉकलेट भी प्रदान की गई। एक्टीविटी इंचार्ज रितु सैनी तथा जसवीर कौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।