फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children rescued from BJP leader's house were sent to MP

भाजपा नेता के घर से बंधन मुक्त बच्चों को रात में ही मध्य प्रदेश भेजा

Wed, 08 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Children rescued from BJP leader's house were sent to MP
भाजपा नेता के घर से मुक्त कराए बच्चों को एमपी भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सदर ब्लाक के एक गांव से भाजपा नेता के घर से बंधन मुक्त कराए गए बच्चों को रात में ही बाल कल्याण समिति ने मध्यप्रदेश के लिए रवाना कर दिया। पुलिस बच्चों को लेकर रवाना हो गई। बच्चों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस, चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति की कार्रवाई पर सवालिया निशान खडे़ हो गए हैं। लिखापढ़ी में किसी भी आरोपी का नाम इंगित नहीं किया गया है। इस मामले में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। इस मामले की जांच कराएंगे।
शहर से सटे एक गांव में मध्यप्रदेश के दो बच्चों और उनके मामा को बंधक बनाकर उनसे काम लिया जा रहा था। आरोप है कि इन लोगों को न तो भरपूर भोजन मिलता था और न ही कोई पैसा दिया जा रहा था। गत दिवस किसी तरह ये तीनों शहर कोतवाली पहुंचे और आपबीती सुनाई। उत्पीड़न करने वाले भाजपा नेता का नाम सामने आते ही पुलिस ने इन तीनों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। चाइल्ड लाइन ने पूरे मामले को समझने और दबाव के चलते रात में ही तीनों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर दिया। बाल कल्याण समिति ने मंगलवार रात में इन्हें मध्यप्रदेश के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन की कोआर्डिनेटर राखी देवी ने बताया कि हमें थाना कोतवाली पुलिस से सूचना मिली थी. जिसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची और बाल मजदूरों को अपने आफिस ले आए। काउंसिलिंग के बाद बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बीना शर्मा ने बताया कि बच्चों को उनके घर पहुंचाने के आदेश हो गए है। रात पुलिस उन्हें लेकर मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गई। बीना शर्मा से जब यह पूछा गया कि बच्चों ने उत्पीड़न का आरोप किस पर लगाया, तो उन्होंने कहा कि उनके बयान चाइल्ड लाइन ने लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed