फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Children are falling ill in winter, 663 got treatment

Muzaffarnagar News: सर्दी में बच्चे हो रहे बीमार, 663 का कराया उपचार

Mon, 08 Jan 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 08 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Children are falling ill in winter, 663 got treatment
नगर में आयोजित आरोग्य मेला में मरीज की जांच करते चिकित्सक। संवाद
फोटो समेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3576 मरीज पहुंचे। नजला-जुकाम, खांसी और बुखार का उपचार कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की जांच कर उन्हें दवा वितरित की और ठंड से बचने की सलाह भी दी।


जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। रविवार को भी आरोग्य मेले में 3576 मरीजों ने अपना उपचार कराया। इनमें 1496 पुरुष, 1417 महिलाएं और 663 बच्चों ने परामर्श लिया। सबसे अधिक मरीज 1021 नजला-खांसी, जुकाम और बुखार, 479 त्वचा और 3345 गैस्ट्रो की समस्या लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि लगातार घट रहे तापमान के कारण वायरल फ्लू की समस्या बढ़ रही है। खांसी, नजला और जुकाम लोगों को परेशान कर रहा हैं। आरोग्य मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर से ग्रस्त मरीज पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि इन दिनों लोगों को ठंड से बचकर रहने की जरूरत है। सुबह शाम ही नहीं, बल्कि पूरा दिन गर्म कपड़े पहनकर रखें। ठंडी, खट्टी और बासी खाने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि गर्म पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed