फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child dies due to electric shock

करंट की चपेट में आकर बालक की मौत

Wed, 12 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to electric shock
जानसठ में मासूम बालक की करंट लगने से मौत होने पर जांच करते सीओ। - फोटो : KHATAULI
करंट की चपेट में आकर बालक की मौत
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। करंट की चपेट में आकर मनोरोगी बालक की मौत हो गई। बालक का शव दुकान के पीछे पड़ा मिला। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी करंट लगने से ही बालक की मौत होने की पुष्टि भी हुई है।
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला काजियान निवासी नौशाद का 12 वर्षीय पुत्र रिहान मनोरोगी था। रिहान किसी भी समय अपने घर से निकल करके कहीं भी किसी के पास भी पहुंच जाता था। मंगलवार की अल सुबह किसी वक्त रिहान अपने घर से निकल गया था। कस्बे के लोगों ने दिन निकलने पर मोहल्ला बेरियान में स्थित मूला वाला कुंआ के पास दुकानों के पीछे रिहान का शव पड़ा देखा। शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर एकत्र लोगों ने मृतक की पहचान रिहान के रूप में की और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों में बालक की मौत से कोहराम मच गया। कस्बे के लोगों ने बालक का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ शकील अहमद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जांच पड़ताल में रिहान के शव के पास बिजली का तार लटका हुआ था। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी का कहना है मृतक बालक मनोरोगी था। जांच में पता चला कि बालक घर से निकल करके मूला वाला कुंआ के पास दुकानों के पीछे पहुंच गया। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बिजली का करंट लगने से बालक की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

सभी का चहेता था बालक
बालक रिहान पुलिस स्टॉफ, दुकानदारों व कस्बावासियों के लिए चहेता था। मनोरोगी होने के बावजूद सभी उसको दुलार करते थे। दुकानदार अपनी दुकान से खाने पीने की चीजें भी रिहान को दे देते थे। मोहल्ले में रिहान किसी के भी घर चला जाता था। पुलिस चौकी में अक्सर रिहान पहुंच जाता था। पुलिस चौकी में समस्त स्टॉफ भी उसको प्यार करते थे। खाना भी खिलाते थे। लॉकडाउन में कई बार रिहान तत्कालीन पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रसैन सैनी के साथ पैदल मार्च में साथ साथ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed