फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child dies due to dengue, panic after getting 40 patients

डेंगू से बच्चे की मौत, 40 मरीज मिलने से दहशत

Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to dengue, panic after getting 40 patients
मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में फीवर डेस्क पर खडे़ मरीज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डेंगू का डंक जानलेवा साबित हो रहा है। प्रेमपुरी में 12 साल के बच्चे की डेंगू से मौत हो गई। पिछले चार दिन में 40 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है, जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर 180 पहुंच गई है। लोगों के बीच दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के प्रेमपुरी निवासी विवेक जैन का बेटा ईष्ट जैन (12) पिछले कई दिन से बुखार से पीड़ित था। आराम नहीं मिलने पर परिजनों ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हो गई। सोमवार को तबीयत अधिक खराब हो जाने के बाद बच्चे की मौत हो गई। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल बच्चे के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बच्चे की मौत से प्रेमपुरी में गम का माहौल है। जिले में डेंगू के अब तक कुल 180 मामले मिले हैं। चार से आठ नवंबर तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गई जांच में 40 मरीज मिले हैं। सोमवार को नौ लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि बच्चे की मौत की जानकारी नहीं मिली है। प्रेमपुरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

अब तक 1445 लोगों की जांच
जिले में बुखार का प्रकोप बना हुआ है। अब तक कुल 1445 लोगों की डेंगू की जांच हो चुकी है, जिनमें 180 मरीज मिले हैं। जिले में मलेरिया का भी खतरा बना हुआ है। अब तक 22 हजार 691 लोगों का मलेरिया का टेस्ट हुआ है, जिनमें से 20 लोगों को पुष्टि हुई। सोमवार को 174 लोगों की जांच कराई गई, जिनमें किसी को मलेरिया की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़
मुजफ्फरनगर। त्योहारों के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी शुरू हो गई। मरीजों की भीड़ रही। दवा कक्ष के बाहर भी लंबी कतार लगी रही।
दिवाली की छुट्टी और रविवार की वजह से कई दिन अस्पताल में ओपीडी नहीं चल रही थी। सोमवार को मरीज पहुंचे। बुखार के लिए बनाए गए तीनों वार्ड में भी मरीज भर्ती किए गए हैं। बाल रोग, फिजीशियन, नेत्र रोग और ह्दय संबंधी बीमारियों के मरीजों की भीड़ रही। ब्यूरो

12942 लोगों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में आज 12942 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। जिनमें से लोगों को प्रथम 2438 डोज लगाई गई तथा 10504 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed