{"_id":"62bb5343e457456daf0fac51","slug":"child-dies-after-falling-from-roof-in-purkaji-muzaffarnagar-news-mrt5947091161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी में छत से गिरकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी में छत से गिरकर बालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। कस्बे की मुस्तफा कॉलोनी में मंगलवार तड़के 11 वर्षीय बालक की मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। इससे परिजनों में गम का माहौल बन गया।
कस्बा निवासी नौशाद कुरैशी कस्बे में बाहरी छोर पर बनी मुस्तफा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसका 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद समद मकान की छत पर सो रहा था। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे वह लघु शंका जाने के लिए उठा और नींद में मकान छत से नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे पुरकाजी पीएचसी ले गए। मगर, पीएचसी के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
सुमित के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
पुरकाजी। 24 जून को गांव हुसैनपुर निवासी 18 वर्षीय सुमित मिट्टी की ढांग गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुरकाजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामला इत्तफाकिया दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को मृतक के पिता रणधीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसके पुत्र को शुक्रवार सवेरे गांव के ही कुछ घर से बुलाकर ले गए थे। जब पुत्र काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उन्होंने तलाश की। तलाश में वह जंगल में मिट्टी में दबा हुआ मिला। उसका हाथ भी टूटा हुआ था। पीड़ित ने नामजद लोगों पर योजनाबद्ध तरीके से अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बालक को नशीले पदार्थ से भरी हुई सिगरेट पिलाई
मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह उसका आठ वर्षीय पौत्र घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने उसे नशीले पदार्थ से भरी हुई सिगरेट का सेवन करा दिया। इससे उसका पौत्र बेहोश हो गया। आरोपी ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत भी की। पौत्र की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसका इलाज कराया। होश आने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उधर, घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।