{"_id":"65c673d4cd2c2ff655045bd4","slug":"chief-minister-will-interact-with-farmers-in-ferozepur-morna-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-116613-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मोरना - फिरोजपुर में किसानों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मोरना - फिरोजपुर में किसानों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री
Sat, 10 Feb 2024 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में किसान विनोद चौधरी के घर पर उपस्थित भाजपा नेता
- किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना। किसान मोर्चा के ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम फिरोजपुर में किसानों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संवाद करेंगे। इसके लिए फिरोजपुर गांव में सफाई व्यवस्था सहित बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। भाजपा नेताओं ने गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से बातचीत की।
आगामी 12 फरवरी को ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ शुकतीर्थ में किया जाएगा। शुकतीर्थ के निकटवर्ती गांव फिरोजपुर में किसान प्रमोद चौधरी के घर चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा किसानों से सीधा संवाद करेंगे। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है। सभी ग्रामीण अपने घरों की साफसफाई में जुट गए हैं तथा एक-दूसरे से कार्यक्रम को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
गांव की गलियों तथा मुख्य मार्ग पर कर्मचारी सफाई व्यवस्था में जुटे हुए हैं। शुकतीर्थ से फिरोजपुर जाने वाले मार्ग को चमकाया जा रहा है। फिरोजपुर गांव में पहुंचे जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एडीम वित्त गजेंद्र सिंह, एसडीएम सुबोध कुमार, एसपी इंटेलिजेंस शैलेंद्र सिंह राठौर, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने किसान प्रमोद चौधरी के घर जाकर व्यवस्था बनाने को लेकर तैयारियां शुरू की।