फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chief Minister will complain

व्यापारियों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत

Tue, 24 Apr 2018 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 24 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will complain
डीएम,एसएसपी से वार्ता करते व्यापारी नेता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने कहा कि अफसरों को बसपा और सपा की मानसिकता से कार्य नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने डीएम और एसएसपी से भी वार्ता की। उन्होंने सुनील तायल के साथ हुई घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। हम इस प्रकरण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखेंगे। भविष्य में किसी भी पार्टी कार्यकर्ता और व्यापारी के साथ अपमानजनक रवैया अपनाए जाने की नीति बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा पीडब्लूडी के मेरठ रोड स्थित डाक बंगले पर पहुंचे। यहां व्यापारियों से मुलाकात कर रविवार के प्रकरण की जानकारी ली। इसके बाद विनीत शारदा व्यापारी नेता अमित गर्ग और अन्य लोगों के साथ पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए सुनील तायल के घर पहुंचे और उनको विश्वास दिलाया कि संगठन उनके साथ खड़ा है। कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


सुनील तायल ने उनको आपबीती सुनाई। बताया कि उनके पुत्र को किस तरह बेरहमी से पीटा गया और उसका हाथ तोड़ दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट पर तानाशाही करने का आरोप लगाया।  इसके बाद, विनीत शारदा ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि प्रशासन की कार्रवाई निंदनीय है। व्यापारियों पर लाठीचार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम इस प्रकरण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखेंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस तरह से प्रशासन के द्वारा किसी पार्टी कार्यकर्ता और व्यापारी को अपमानित करने की घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए। कुछ अफसरों के द्वारा व्यापारियों के साथ बसपा और सपा की मानसिकता रखते हुए व्यवहार किया जा रहा है।

इस सोच को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके उपरांत विनीत शारदा डाक बंगले पर पहुंचे और डीएम राजीव शर्मा एवं एसएसपी अनंत देव के साथ वार्ता की। उन्होंने दोनों अफसरों से रविवार की घटना को लेकर रोष जताया और भाजपा नेता सुनील तायल सहित अन्य व्यापारियों के साथ की गयी कार्रवाई को गलत ठहराते हुए व्यापारियों का सम्मान करने की बात कही। वहीं विनीत शारदा के सामने सुनील तायल के साथ हुई घटना को लेकर व्यापारियों ने रोष जताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा के तबादला और कार्यवाही कराने की मांग की। 

व्यापारियों पर मुकदमे का चौतरफा विरोध
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों ने व्यापारियों पर मुकदमे की निंदा की है। व्यापार मंडल का कहना है कि व्यापारियों के आंदोलन समाप्ति के निर्णय के बाद एफआईआर का कोई औचित्य नहीं है।  व्यापार मंडल के सह संयोजक कृष्णगोपाल मित्तल के आवास पर हुई बैठक में व्यापारी नेता रेवती नंदन सिंघल ने कहा कि सांसद संजीव बालियान और विधायक कपिलदेव अग्रवाल की मौजूदगी में जिला पंचायत के सभागार में वार्ता हो गई थी।

व्यापारियों ने अपने सभी आंदोलन वापस ले लिए थे। ऐसे में सुनील तायल सहित व्यापारियों पर एफआईआर का कोई औचित्य नहीं है। दो दिन में मुकदमा वापिस नहीं होता है तो व्यापारी अपनी रणनीति तय करेंगे। अतिक्रमण हटवाने की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी को देने के लिए मांग की गई। संजय मित्तल, प्रमोद मित्तल, अमित गर्ग, अशोक बाटला, राजेंद्र काटी, महेश चौहान, श्रीमोहन तायल, प्रवीण खेडा, गोपाल मित्तल, नरेंद्र, अशोक, पवन वर्मा, प्रवीण जैन, धीरज, प्रवीण गुप्ता आदि रहे।  

जन कल्याण उपभोक्ता समिति के मनेश गुप्ता ने भी व्यापारियों पर लाठीचार्ज की निंदा की है और एफआइआर दर्ज करने को दुखद बताया। अखिल भारत हिंदू महासभा ने मुकदमा दर्ज करने को गलत बताया। सिटी मजिस्ट्रेट के तबादले की मांग की। मनोज सैनी, पंकज भारद्वाज, चेतनदेव आर्य, राजेंद्र प्रसाद, प्रवीण, विनय बिंदल, प्रयोजन त्यागी, मंजीत, दीपांशु, नितिन आदि रहे। कांग्रेस के वारिस राजपूत ने अतिक्रमण के दौरान व्यापारी का उत्पीडऩ नहीं करने की बात की।  

मुकदमा वापस होगा : कपिल 
मुजफ्फरनगर। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सुनील तायल सहित 150 व्यापारियों पर दर्ज मुकदमा वापिस होगा। इस संबंध में एसएसपी अनंतदेव तिवारी से उनकी बात हो गई है। उन्होंने मुकदमा वापिस करने का आश्वासन दिया है।  


जनता खुद हटाले अतिक्रमण : डीएम 
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जनता खुद जानती है कि उनके घर और दुकान की सीमा कहां तक है। ईमानदारी से अतिक्रमण खुद हटा ले। हम जनता के लाभ के लिए ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहे हैं। जाम में शहर की जनता को ही नुकसान उठाना पड़ता है। लोग खुद ही अतिक्रमण हटा लें तो हमारा भी समय बच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed