फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chief Minister Arogya Mela was organised, pharmacists saw patients and distributed medicines.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मेला लगा, फार्मासिस्ट ने देखे मरीज और बांटी दवाई

Mon, 25 Dec 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arogya Mela was organised, pharmacists saw patients and distributed medicines.
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में बेपटरी नजर आई व्यवस्था
- खतौली में मेडिकल कॉलेज से चिकित्सक ही नहीं पहुंचे

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन जरूर हुआ, लेकिन व्यवस्थाएं बेपटरी दिखीं। खतौली में मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर नहीं पहुंचे। सुबह के समय यहां कुछ मरीजों को लौटना पड़ा। कई जगह फार्मासिस्ट ने ही उपचार किया। जिले में 3,976 मरीजों को उपचार दिया गया।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट तरुण शर्मा ने मरीजों को दवा वितरित की। स्टाफ नर्स प्रमिला, गीता, एएनएम संगीता, ऊषा के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवा मौजूद रहे। तरुण शर्मा ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार चार दिनों से अवकाश पर गए हुए हैं। यहां करीब 40 मरीजों ने उपचार लिया।
विज्ञापन


खतौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह के समय चिकित्सकों की कुर्सियां खाली नजर आई। मरीज प्रशांत, शाहवेज, दीपक कुमार, विनीत, गिरवर यादव और सनोज का नाम रजिस्टर में अंकित मिला। कुछ मरीज बिना दवाई लिए ही यहां से लौट गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह का कहना है कि मेडिकल कॉलेज से आने वाले डॉक्टर इस बार नहीं आए। केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों ने ही मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सबसे अधिक त्वचा के मरीज

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3,976 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें सबसे अधिक त्वचा के मरीज पहुंचे। इसके अलावा बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। जिनमें बुखार व अन्य के 695, त्वचा के 587 और गैस्ट्रो के 447 मरीजों ने परामर्श लिया। आरोग्य मेले में 1531 पुरुष, 1472 महिलाएं और 973 बच्चे भी शामिल रहे।



बुढ़ाना में 198 मरीजों ने लिया परामर्श

फोटो

बुढ़ाना में चार स्थानों पर 198 मरीज पहुंचे। स्वास्थ्य मेले में खासी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रहीं। पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोनू कश्यप ने बताया कि उन्होंने 63 मरीजों की जांच कर दवाई दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अन्नु चौधरी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरालसी में 32, मोहम्मदपुर रायसिंह में 42 और नंगला गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 61 मरीज आए। दाद-खुजली के मरीज भी आए।


पुरकाजी में 38 मरीजों ने लिया उपचार

फोटो

पुरकाजी क्षेत्र की शेरपुर खादर पीएचसी पर साप्ताहिक मेले का आयोजन हुआ। मेले में बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर, एलर्जी, श्वांस व गर्भवती महिलाओं सहित कुल 38 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। इसके अलावा दर्जनों लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। मेले में डॉ. अजय शाही, मनोज वर्मा, पवन जाटव, नीलम, हाकिम अली मौजूद रहे।



स्वास्थ्य मेले में की 200 मरीजों की जांच

जानसठ। गांव सिखेड़ा, राजपुर कलां, मीरापुर व रामराज में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने 200 मरीजों की जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अजय कुमार चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में नजला, जुकाम, दर्द, खांसी व अस्थमा के मरीज पहुंचे। ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की जांच की गई। इस दौरान डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. शालू, डॉ. अजय, डॉ. अंजू, फार्मासिस्ट अब्दुल कलीम, जावेद ने स्वास्थ्य मेले में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed