फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cheating of four and a half lakhs in the name of doing Tantra Vidya

तंत्र विद्या करने के नाम पर साढे़ चार लाख की ठगी

Wed, 06 Jul 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cheating of four and a half lakhs in the name of doing Tantra Vidya
खतौली (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली के शिवाजी एंकलेव निवासी सनोज कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि खतौली के रहने वाले एक ज्योतिष से उनकी फोन पर बात हुई थी। ज्योतिष ने तंत्र विद्या के माध्यम से काम धंधे में तरक्की और घर में फैली बीमारियों को ठीक करने का भरोसा दिलाया। उसने तंत्र विद्या के नाम पर साढे़ चार लाख रुपये का खर्च बताया। वह किसी तरह रुपयों का इंतजाम कर खतौली कस्बे में जानसठ तिराहा पर पहुंचा। यहां पर ज्योतिष ने एक दुकानदार के घर से सामान लेने और रुपये देने की बात कहते हुए दयालपुरम स्थित मस्जिद के पीछे वाली गली में ले गया। वहां पर आए एक आदमी के पास से सामान लिया और रुपये देकर बातों में उलझा लिया। तभी सिपाही की वर्दी में दो युवक मौके पर पहुंचे और ज्योतिष की तलाशी लेते हुए उसे थाने ले जाने की बात कहते हुए दूसरे रास्ते से ले गए। पीड़ित ने जब थाने आकर जानकारी की तो वहां पर कोई भी ज्योतिष बंद नहीं था। उसे ठगी का एहसास हुआ। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed