{"_id":"57d466694f1c1b94213176ef","slug":"chc-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई के लिए लाइन में लगे रहे बुखार से तपते लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाई के लिए लाइन में लगे रहे बुखार से तपते लोग
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में लगी मरीजों की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सक को देख कर पूर्व सभासद ने हंगामा काटा। बुखार से पीड़ित मरीज घंटों अपनी बारी के इंतजार में लाइन में लगे रहे। बाद में कर्मचारियों ने सभासद को समझा बुझाकर शांत किया। चिकित्सा विभाग में संविदा कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के चलते अस्पताल में कर्मचारियों के नहीं आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर समस्त स्टाफ संविदा पर है।
जिस पर प्रतिदिन करीब 300 से अधिक ओपीडी होती है। हड़ताल के कारण केंद्र बंद होने से नगर के तमाम मरीज सीएचसी पहुंच रहे हैं। जिससे अस्पताल में बुखार का प्रकोप फैलने से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को सीएचसी में सुबह से मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। करीब एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई। इसके बाद भी सीएचसी पर मात्र एक चिकित्सक डा पीके चतुर्वेदी ने मरीजों की ओपीडी की। इस दौरान एक चिकित्सक देख पूर्व सभासद विनोद कुमार ने सीएचसी में हंगामा किया। कर्मचारियों ने हंगामा कर रहे सभासद को समझा बुझाकर शांत किया।
सैद नंगला में वायरल बुखार का कहर
चरथावल क्षेत्र में बुखार का कहर लोगों पर आफत बन रहा है। गांव-गांव में सैकड़ों मरीज बुखार से जूझ रहे हैं। सैद नंगला गांव में बुखार से पीड़ित लड़की दम तोड़ चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में तैनात संविदाकर्मियों की हड़ताल से हालत बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन
सैदनंगला गांव में चार दिन पूर्व सलीम की लड़की रूखसार की बुखार से मौत हो चुकी है, जबकि उसकी बहन नगमा भी कई दिनों से बुखार से जूझ रही है। गांव के नसीम, यामीन, तासीन, कटार सिंह, साजिद के परिवार बुखार से जूझ रहे हैं। पीड़ित लोग दधेडू कलां और मुजफ्फरनगर में उपचार करा रहे हैं। ग्राम प्रधान मुस्तफा का कहना है कि गांव में कोई घर बुखार से नहीं बच रहा है। उन्होंने सीएमओ से गांव में कैंप लगवाने की मांग की है।
दधेडू कलां समेत कई गांवों में काफी लोग बीमार हैं। प्राइवेट चिकित्सकों के क्लीनिकों पर पैर रखने की जगह नहीं है। सीएचसी पर भी रोजाना 400 से 500 के बीच बुखार पीड़ित लोग दवाएं लेने पहुंच रहे हैं।
उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि क्षेत्र में वायरल बुखार बढ़ रहा है। बुखार से किसी की मौत उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने माना कि संविदार्मियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित हो रहा है। गांव में टीम नहीं भजी जा रही है। यहां तैनात 50 कर्मचारियों में से 25 संविदाकर्मी हड़ताल पर हैं।