{"_id":"5eb0506e8ebc3e90a9391368","slug":"chawki-in-charge-suspended-in-wall-dispute-muzaffarnagar-news-mrt4804082182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार विवाद व दुर्व्यवहार पर चौकी प्रभारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार विवाद व दुर्व्यवहार पर चौकी प्रभारी सस्पेंड
विज्ञापन
दीवार के विवाद में चौकी प्रभारी सस्पेंड
मुजफ्फरनगर/तितावी। गांव अलीपुर कलां में दीवार विवाद के साथ ही ग्रामीणों से दुर्व्यवहार के आरोपों से घिरे चौकी प्रभारी लालूखेड़ी को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने देर रात मामला संज्ञान में आने के बाद चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर अन्य कर्मचारियों को भी विभागीय अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां निवासी दो बहनों सरोज व संदीप बेबी ने कुछ समय पूर्व अपना पुश्तैनी मकान पड़ोसी हेडकांस्टेबल सुनील कुमार को बेच दिया था। हेडकांस्टेबल सुनील कुमार फिलहाल जनपद गाजियाबाद के थाना कविनगर में तैनात हैं। उक्त मकान बेचने का दोनों बहनों के पारिवारिक सोहनबीर ने विरोध करते हुए उनके मकान की संयुक्त दीवार तोड़कर उसे अपने हिस्से में मिला लिया। मकान खरीदार हेडकांस्टेबल ने इसकी शिकायत आला अफसरों से की, जिस पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हेडकांस्टेबल के पक्ष में उक्त दीवार का निर्माण शुरू करा दिया। पहले दीवार गिराने और फिर निर्माण कराने को लेकर थाना पुलिस पर दोनों पक्षों से बारी-बारी से मिलीभगत के आरोप लगे, जिसकी शिकायत दोनों ही पक्षों ने एसएसपी अभिषेक यादव से की थी। एसएसपी द्वारा मामले की जांच कराई गई, जिसके बाद रविवार देर रात एसएसपी ने क्षेत्रीय लालूखेड़ी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई विदेश कुमार को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि दीवार के विवाद के साथ ही चौकी प्रभारी पर ग्रामीणों से दुर्व्यवहार करने के भी आरोप लगे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।