फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhry will decide soon to Khap

जल्द तय होगा खाप का चौधरी

Mon, 19 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 19 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chaudhry will decide soon to Khap
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। पुंडीर खाप के 12 गांवों का मुखिया बनाने के लिए राजपूत बिरादरी के प्रमुख लोगों ने विचार विमर्श किया। बिरादरी के मुखिया चुनने के लिए आगामी 25 सितंबर काे महापंचायत करने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन


रविवार को कसौली गांव में महाराणा प्रताप संघर्ष समिति के तत्वाधान में आयोजित 12 गांवों के पुंडीर वंश के प्रमुख लोगों की पंचायत हुई। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि चयनित पुंडीर वंश के 12 गांवों में 11-11 लोगों की कमेटी बनाई गई है। हर गांव में एक अध्यक्ष नियुक्त है।
विज्ञापन


महासचिव ठाकुर कुंवरपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि पुंडीर वंश के 12 गांव दूधली, पीपलशाह, आलमुगीरपुर, कसौली, बामनहेड़ी, बाननगर, कल्लरपुर कच्छौली, कोलाहेड़ी, रामपुर, शेरपुर और दीदाहेड़ी की महापंचायत कसौली में 25 सितंबर को होगी। जिसमें 12 गांवों के मुखिया चुना जाएगा और पगड़ी पहनाई जाएगी। मौके पर धर्मपाल सिंह, ओमबीर आर्य, कंवरपाल आर्य, शिव कुमार, जयचंद गामनहेड़ी, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed